Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विधायक विद्यारतन भसीन के निधन की खबर

  रायपुर, भिलाई।  असल बात न्यूज़।।     वैशाली नगर के विधायक विद्या रतन भसीन का निधन हो जाने की खबर आ रही है। उनके नजदीकी सूत्रों ने बताया है...

Also Read

 रायपुर, भिलाई।

 असल बात न्यूज़।।    

वैशाली नगर के विधायक विद्या रतन भसीन का निधन हो जाने की खबर आ रही है। उनके नजदीकी सूत्रों ने बताया है कि उन्होंने रात में लगभग 3:00 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से भाजपाई खेमे के साथ वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में लोगों में शोक की लहर फैल गई है। 

विधायक श्री भसीन लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। रामकृष्ण अस्पताल रायपुर में उनका इलाज चल रहा था। उनके स्वास्थ्य को लेकर बार-बार कई तरह की बातें आ रही थी। सरल विनम्र और मिलनसार स्वभाव के श्री भसीन वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं। परिसीमन के बाद नए वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र का गठन हुआ तो वे इसके पहले विधायक निर्वाचित हुए। 

उनके नजदीकी सूत्रों ने बताया है कि उनका पार्थिव शरीर रायपुर से लगभग 11:00 बजे यहां उनके वैशाली नगर स्थित निवास पर लाया जाएगा। जानकारी मिली है कि उनका अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा और उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास से दोपहर में लगभग 1:00 बजे निकलेगी। 

भाजपा में शोक की लहर, श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के विधायक विद्यारतन भसीन के देहावसान की सूचना से प्रदेश भाजपा-परिवार में गहन शोक की लहर व्याप्त हो गई। भाजपा-परिवार ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. भसीन के निधन से पार्टी ने अपना कुशल व समर्पित कार्यकर्ता और जागरूक जनप्रतिनिधि को खो दिया है। उनके निधन से पार्टी में आई रिक्तता की भरपाई असंभव है। श्री साव ने स्व. भसीन को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की चिरशांति की परमेश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० रमन सिंह ने स्व० भसीन को जनहित के प्रति समर्पित व जागरूक विधायक बताते हुए उनके निधन को पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया। डॉ. सिंह ने कहा कि स्व. भसीन जनसमस्याओं के निराकरण हेतु मुखरता से आवाज उठाने वाले विधायक के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।

प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विधायक विद्यारतन भसीन के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त की है। श्री चंदेल ने विधायक के तौर पर स्व. भसीन को याद करते हुए कहा कि उनके देहावसान से सदन में एक मुखर विधायक की कमी हम सबको अनुभव होगी । परमपिता स्व. भसीन की आत्मा को चिरशांति व शोकाकुल परिजनों को धैर्य व सम्बल प्रदान करें।