Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


*ब्रेकिंग,नंद कुमार साय, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नियुक्त

  रायपुर।  असल बात न्यूज़।।   कुछ महीने पहले नाराजगी के चलते भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में प्रवेश लेने वाले वरिष्ठ नेता नंदकुमार सा...

Also Read

 रायपुर।

 असल बात न्यूज़।।  

कुछ महीने पहले नाराजगी के चलते भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में प्रवेश लेने वाले वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। यह पद देने के साथ श्री साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा श्री नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

राज्य सरकार द्वारा इस पद पर नियुक्ति के साथ श्री साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से  उनके निवास कार्यालय पहुंचकर छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नंद कुमार साय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति व कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें नवीन दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।


  • असल बात न्यूज़

    सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

     पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

    https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

    ...............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता