दुर्ग । असल बात न्यूज़।। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी वा हिंदी माध्यम विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम वाले शिक्षकों को प्रतिनियुक्...
दुर्ग ।
असल बात न्यूज़।।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी वा हिंदी माध्यम विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम वाले शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य बनने का मौका मिलने जा रहा है। राज्य शासन के द्वारा इन विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर परियों की भर्ती की जा रही है।
राज्य सरकार के द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों को शुरू तो कर दिया गया है लेकिन उनमें शिक्षकों और प्राचार्यों की कमी शुरू से बनी हुई है। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अंग्रेजी माध्यम वाले नए शिक्षकों की बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है। तो अब वहीं अंग्रेजी माध्यम वाले प्राचार्यों की कमी की समस्या सामने आ रही है।
इस कमी को दूर करने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिंदी माध्यम विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति के प्राचार्य पद हेतु प्राचार्य एवं व्याख्याता संवर्ग, जिनका शिक्षा विभाग में 5 वर्ष से अधिक का कार्यानुभव हो, के लिए 24 जून 2023 को प्रातः 10 बजे से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वॉक इन इंटरव्यू रखा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार प्राचार्य पद हेतु अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन किए गए अथवा अंग्रेजी में दक्ष अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।