Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने दुर्ग जिले में भी बड़ी रैलियां और जनसंपर्क, सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में किया गया जनसंपर्क

  भिलाई। असल बात न्यूज़।।     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी सात जुलाई को रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने दुर्ग जिले में भी...

Also Read

 

भिलाई।

असल बात न्यूज़।।    

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी सात जुलाई को रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने दुर्ग जिले में भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। वहां कार्यक्रम में लोगों को जोड़ने के लिए सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में आज जनसंपर्क किया गया और रैली निकाली गई।

 केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अभी दुर्ग जिले में सभा हुई थी इसके बाद यहां भाजपाई खेमे में नए उत्साह का संचार दिख रहा है।अब देश के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ में रायपुर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने पूरे प्रदेश भर में तैयारियां की जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी अपने 09 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों,  योजनाओं से विले फायदे के बारे में लोगों को बताने यहां आ रहे हैं।

 प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम से लोगों को जोड़ने विशेष   आज- सुबह 8 बजे से  बी एस पी बोरिया गेट सेक्टर 4 में  सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान किया गया।जिसमे  जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया भी साथ में थे।  पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ में  जनसंपर्क के दौरान डेली भारत  मार्केट के व्यापारियों को  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की 9 वर्ष की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि देश विश्व गुरु बनाने के लिए अग्रसीत है।

  इसमें मुख्य रूप से भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष . ब्रजेस बिचपुरिया, महामंत्री .योगेंद्र सिंह,. प्रेम लाल साहू, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, शंकर लाल देवांगन अमर सोनकर पूर्व मंडल अध्यक्ष गजानंद बंछोर बृजेन्द्र सिंह शिव सागर मिश्रा  भागचंद जैन विशालदीपनायर सन्नी यादव शारदा गुप्ता  रज़नी कांत पाण्डेय मोगरा देशमुख महेश वर्मा प्रवीण पाण्डेय राजकुमार जायसवाल रोहन सिंह अशोक जैन निशु पाण्डेय मनोज तिवारी कमलेश दुबे संजय दानी अंजय दुबे आर डी कोरी शारदा गुप्ता महेंद्र प्रताप सिंह निर्मला नायडू रश्मि सिंह लीना नय्यर दीनु नय्यर उमेन्द्र साहु पोखन सिंह ठाकुर उपासना साहु  रंजीत सिंह ठाकुर मनोज तिवारी राजेश सिंह ज्ञान दास स्वराज ,नासिर  सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।