Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नग्न प्रदर्शन करने वाले 29 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार,जेल भेजा गया

 प्रेस विज्ञप्ति, रायपुर पुलिस रायपुर। असल बात न्यूज़।।    आरोप-प्रत्यारोपो के बाद विधानसभा रोड पर धरना प्रदर्शन करने के मामले में आज नया मो...

Also Read

 प्रेस विज्ञप्ति, रायपुर पुलिस


रायपुर।

असल बात न्यूज़।।   

आरोप-प्रत्यारोपो के बाद विधानसभा रोड पर धरना प्रदर्शन करने के मामले में आज नया मोड़ आया है। पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब बता रही है कि इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पूर्व में भी हत्या का प्रयास लूट धोखाधड़ी के  जैसे मामले दर्ज हैं। अभी तक 29 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में विधानसभा रोड में नग्न प्रदर्शन करने वाले 29 प्रदर्शनकारियों को रायपुर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।

बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में यह भी पाया गया है कि प्रदर्शनकारियों में कई वे आरोपी भी शामिल हैं जोकि  पूर्व में हत्या का प्रयास, लूट, धोखाधड़ी, मारपीट, बलवा जैसे कई अपराधों में संलिप्त रहे हैं।

आरोपी व्यंकटेश मनहर, जरहाभाठा बिलासपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन बिलासपुर में अप.क्र. 505/21 धारा 147, 148, 149, 341, 294, 323, 506, 307, 397, 120बी आईपीसी दर्ज़ है।

आरोपी विक्रम जांगड़े, जरहाभाठा बिलासपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र. 99/2011 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि (2) अप.क्र.178/2020 धारा 294, 323, 506, 427, 34 भादवि (3) अप.क्र.1227/2022 धारा 147, 294, 506, 427 भादवि (4) अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज़ है।

आरोपी संजीत बर्मन, शांति नगर सिविल लाईन बिलासपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.1127/2011 धारा 147, 294, 506, 427 भादवि (2) अप.क्र.950/2022 धारा 295-ए, 509-ख भादवि, 67 आईटी एक्ट (3) अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज़ है।

आरोपी अमन दीवाकर, जरहाभाठा बिलासपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.505/2021 धारा 147, 148, 149, 341, 294, 323, 506, 307, 397, 120बी भादवि (2) अप.क्र.1046/2021 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि. दर्ज़ है।

आरोपी आशुतोष जानी, जरहाभाठा बिलासपुर के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.1227/2022 धारा 147, 294, 323, 506, 427 भादवि (2) अप.क्र. 1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज है।

आरोपी विनय कौशल, सिरगिट्टी बिलासपुर, मूल-उमरिया सरगांव के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज है।