भिलाई। असल बात न्यूज़।। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं इसके एमओयु पार्टनर भारतीय कंपनी सचिव संस्था द्वारा सत्र 2022-23 में बी. कॉम...
भिलाई।
असल बात न्यूज़।।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं इसके एमओयु पार्टनर भारतीय कंपनी सचिव संस्था द्वारा सत्र 2022-23 में बी. कॉम. अंतिम वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। आगामी 27 जुलाई 2023 को कल्याण महाविद्यालय भिलाई में यह सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।
इस अवसर पर सेंट थॉमस महाविद्यालय रूआबांधा भिलाई की दो छात्राएं भावना भंडारी एवं पूर्णिमा उपाध्याय को भी कार्यक्रम में संम्मानित किया जायेगा| महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ जोशी वर्गीस ने छात्राओं को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनायें दी| महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम. जी. रोईमोन ने छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी और आगे पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया| वाणिज्य स्नातकोत्तर विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सपना शर्मा एवं विभाग के अन्य सभी प्राध्यापकों ने भी दोनों छात्राओं को अपनी शुभकामनायें दी।