Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ में जशपुर, अंबिकापुर को छोड़कर लगभग सभी हिस्सों में हो रही है लगातार बारिश,मानसून ट्रफ़ सक्रिय

रायपुर। असल बात न्यूज़।।   मध्यप्रदेश में दतिया, भिंड, ग्वालियर मुरैना और छत्तीसगढ़ में जशपुर, अंबिकापुर, कोरिया को छोड़कर दोनों प्रदेशों मे...

Also Read

रायपुर।

असल बात न्यूज़।।  

मध्यप्रदेश में दतिया, भिंड, ग्वालियर मुरैना और छत्तीसगढ़ में जशपुर, अंबिकापुर, कोरिया को छोड़कर दोनों प्रदेशों में लगभग सारे स्थानों पर अच्छी बारिश हो रही है।मानसून ट्रफ बना हुआ है और दक्षिणपुरी उड़ीसा से लेकर आगे के हिस्सों में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है जिसके चलते झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में भी नदी नाले उफान पर आने लगे हैं। वही दिन भर बारिश से जनजीवन कुछ अस्त-व्यस्त सा हो गया है। 

कम दबाव का क्षेत्र बनने से छत्तीसगढ़ ने जगह-जगह दिनभर बारिश होती रही है। छत्तीसगढ़ में लगभग सभी जिलों में अब इतनी बारिश हो गई है कि किसानों को खेती किसानी कार्य के लिए पानी की चिंता नहीं है। खेती किसानी कार्य में अब काफी तेजी आ गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देशभर में उत्तर प्रदेश बिहार को छोड़कर लगभग सभी स्थानों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश हो रही है। कोंकण, घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा  जारी रहने की संभावना है।मध्य महाराष्ट्र और गुजरात राज्य में आज, 22 जुलाई तक भारी बारिश होती रहेगी और उसके बाद कमी आने की संभावना है।हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।उत्तराखंड, पंजाब, दक्षिण राजस्थान और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में भी आज अच्छी बारिश हो रही है। लेकिन कम दबाव का क्षेत्र जल्दी ही हट  सकता है जिसके बाद बारिश कमजोर पड़ सकती है।

संभावना व्यक्त की गई है कि 25 जुलाई से उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा गतिविधि में वृद्धि होती दिख सकती है।

मौसम का ताजा अपडेट बता रहा है कि कल का निम्न दबाव क्षेत्र दक्षिण ओडिशा - उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों और आसपास पर बना हुआ है

यह उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और वहां कमजोर पड़ने की संभावना है।हालाँकि, इसका शेष चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व विदर्भ और इससे सटे दक्षिण में स्थित है जोकि छत्तीसगढ़ और मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है।

❖ मानसून ट्रफ़ सक्रिय है और यह अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चल रहा है। यह जैसलमेर से दीसा, रतलाम, बैतूल, चंद्रपुर, कोंडागांव, गोपालपुर और वहां से दक्षिण-पूर्व से उत्तर की ओर अंडमान सागर.होकर गुजरती है।

वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और इससे सटे दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर स्थित है