Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


धान खरीदी के मामले में सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस के दावों की खोली पोल, कहा, वास्तविकता यह है कि 80% धान की खरीदी करती है केंद्र सरकार

  दुर्ग। असल बात न्यूज़।।    दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने कहा है कि कांग्रेस फिर यह,झूठ बोल रही है कि केंद्र सरकार किसानों का ...

Also Read

 दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।   

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने कहा है कि कांग्रेस फिर यह,झूठ बोल रही है कि केंद्र सरकार किसानों का 80% धान नहीं खरीदती है।राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस झूठ से भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य निगम के जो आंकड़े हैं उससे हम स्पष्ट देख सकते हैं कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों का कितना धान खरीद रही है। विधानसभा में भी सदस्यों के सवाल पर बताया गया है कि केंद्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ के किसानों के धान खरीदी के लिए 51 हजार 537 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। इसके बावजूद धान खरीदी के मामले में झूठ बोला जा रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ की आम जनता इसमें बहकावे में नहीं आने वाली है।

सांसद श्री विजय बघेल ने दुर्ग में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, कितने झूठ का सहारा लेकर लोगों को भ्रमित करेगी। देश के यश्यशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिनकी वजह से भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है ने धान खरीदी के मामले में यहां रायपुर में आकर स्पष्ट किया है कि किसानों का जो धान खरीदा जाता है उसमें केंद्र 80% धान की खरीदी करती है।सिर्फ शेष हिस्से की राशि का राज्य सरकार के द्वारा भुगतान किया जाता है। इस सच्चाई के सारे आंकड़े उपलब्ध हैं। हर जगह इसे देखा जा सकता है। इसका परीक्षण किया जा सकता है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि पूरा धान राज्य सरकार खरीदती है। श्री बघेल ऐसे झूठ से ये लोग, राज्य के आम मतदाताओ का विश्वास तो कही नहीं जीत सकेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसे ही झूठ और भ्रम के झांसे में आकर आम लोगों ने पिछले चुनाव में कांग्रेस को वोट दे दिया लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है।