Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भाजपा संविदा,अनियमित, दैनिक वेतन भोगी व अन्य कर्मचारियों की मांग को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी

रायपुर। असल बात न्यूज़।।       भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ऐलान किया है कि भाजपा संविदा,अनियमित,दैनिक वेतन भोगी व अन्य ...

Also Read


रायपुर।

असल बात न्यूज़।।    

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ऐलान किया है कि भाजपा संविदा,अनियमित,दैनिक वेतन भोगी व अन्य प्रकार के अस्थाई कर्मचारियों की मांग को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी और सरकार बनते ही भाजपा अपना वादा पूरा करेगी। भाजपा जो कहती है, वह करके भी दिखाती है। श्री साव ने प्रदेश महामंत्री त्रय ओ.पी. चौधरी, विजय शर्मा और केदार कश्यप सहित भाजपा नेताओं के साथ शुक्रवार को सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनरतले तूता में आंदोलित कर्मचारियों से आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अपना  समर्थन दिया और उन्हें विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार बनते ही कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगें पूरी की जाएंगीं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि धूप, गर्मी, ऊमस और बारिश के बावजूद अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे कर्मचारियों के हजारों परिवार की चिंता करने के बजाय प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक खानदान, एक परिवार की सेवा-चाकरी और चिंता कर रहे हैं। श्री साव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने पिछले चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि सत्ता में आते ही 10 दिन में संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाएगा, लेकिन सरकार वादा पूरा करने में टाल-मटोल करती रही, बहानेबाजी करती रही। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी करके हजारों कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य किया है। 

इससे पूर्व कर्मचारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष, भूपेंद्र सवन्नी,प्रदेश महामंत्री  केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी  ने भी संबोधित किया और कर्मचारियों के प्रति संवेदनहीनता का परिचय देने के लिए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर भाजपा  के प्रदेश मंत्री रामू रोहरा ,अनुसूचित जाति  मोर्चा अध्यक्ष  विकास मरकाम, , अमरजीत छाबड़ा आदि भी उपस्थित थे।






  • ............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता