Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


एक मंत्री का इस्तीफा ले लिए जाने की खबर, उसी विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मरकाम को

  रायपुर।  असल बात न्यूज़।।      Political reporter    राजनीतिक गलियारे में इस समय तरह-तरह की चर्चाओं का दौर चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस के अ...

Also Read

 रायपुर।

 असल बात न्यूज़।।  

   Political reporter   

राजनीतिक गलियारे में इस समय तरह-तरह की चर्चाओं का दौर चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मोहन मरकाम को हटाए जाने के बाद से कई तरह के नए कयास लगाए जाने शुरू हुए हैं। यह भी चर्चा है कि श्री मरकाम कल विधिवत तौर पर मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। ऐसे में इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर मंत्री पद से किसे हटाया जाएगा ?इस पद से किसकी विदाई होने वाली है ?लेकिन चर्चा है कि इस मामले में ज्यादा असमंजस की स्थिति नहीं है। एक मंत्री का एक दिन पहले ही कैबिनेट की बैठक में इस्तीफा मांग लिया गया है। और उसी मंत्री के विभाग की जिम्मेदारी कल मोहन मरकाम संभालने वाले हैं।

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे खासतौर पर कांग्रेसी खेमे में इस समय भारी गहमागहमी मची हुई है और तरह-तरह के अटकलबाजियों, कयासों का दौर चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति तो दिल्ली से हुई है लेकिन एक दिन पहले हुई बड़ी बैठक में इसकी काफी भूमिका तैयार कर ली गई थी। मोहन मरकाम,को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद यह तय माना जा रहा है कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। लेकिन इसमें पहला सवाल यही है कि मंत्रिमंडल का विस्तार कर क्या उन्हें उस में जगह दी जाएगी अथवा किसी मंत्री को हटाकर उन्हें नया मंत्री बनाया जाएगा और उस विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी। तो इसमें जो पहली बात है,जो पहला सवाल है उसके बारे में हमारे पास जो जानकारी है उसके अनुसार, नियमों के तहत मंत्रिमंडल में  सदस्यों की जितनी संख्या होनी चाहिए वह पूरी संख्या छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल में है ऐसे में मंत्रिमंडल का फिलहाल विस्तार नहीं किया सकता उसके सदस्यों की संख्या  को और बढ़ाया नहीं जा सकता है। ऐसे में किसी मंत्री का इस्तीफा लेकर ही नया मंत्री बनाया जा सकता है। तो हमारे पास जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार  छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट की कल महत्वपूर्ण बैठक हुई थी और उसी में एक मंत्री का इस्तीफा ले लिया गया है। अब चर्चा यह भी है कि दो, तीन मंत्री बदले जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं और उसके अनुसार यहां 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल में आज तक कोई भी फेरबदल नहीं किया गया। इतने भारी दबाव की स्थिति रही थी कि मंत्रिमंडल में फेरबदल का विषय कभी चर्चाओ में ही नहीं रहा। अब आचार संहिता लगने को सिर्फ 2 महीने शेष रह गए हैं तो मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा जोर शोर से उठ रही है और जैसे की चर्चा है कल सुबह 11:00 बजे तक राज्य को एक नया मंत्री मिल जाएगा। 

वैसे मंत्रिमंडल के विस्तार की बात हो रही है तो राज्य के मंत्रियों के परफॉर्मेंस के बारे में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गए हैं। एक,दो मंत्रियों का स्वास्थ्य लगातार खराब रहने की भी चर्चा चल रही है। ताजा जानकारी के अनुसार राज्य के स्कूल शिक्षा तथा आदिम जाति कल्याण मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि उनका मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया गया है। मंत्री पद से इस्तीफा ले लिये जाने से पैदा उनके दर्द को देखा जा सकता है। 

अंबिकापुर संभाग से अभी तीन मंत्री हैं उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, अमरजीत भगत और स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम। श्री टेकाम का इस्तीफा ले लिया जाता है तो इस संभाग से सिर्फ दो मंत्री रह जाएंगे।


  • .............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता