Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सरेआम महिलाओं को नग्न घूमाने वाला आरोपी खुयरूम हेरादास चढ़ा पुलिस के हत्थे, देशभर में मचा बवाल

  इम्फाल:    मणिपुर में महिला को निवस्त्र कर घूमाए जाने के मामले को लेकर सुबह से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। मामले को लेकर देशभर के नेता...

Also Read

 इम्फाल: 

 मणिपुर में महिला को निवस्त्र कर घूमाए जाने के मामले को लेकर सुबह से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। मामले को लेकर देशभर के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर उनके साथ दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है। मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं को नग्न कर घूमाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और मुख्य आरोपी खुयरूम हेरादास को सुबह थॉउबल से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मामले में खुयरूम मुख्य आरोपी है। वायरल हुए इस वीडियो के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 12 टीमें लगाई गई हैं, उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मणिपुर में महिलाओं से हुई दरिंदगी का वायरल हुआ वीडियो चार मई का बताया जा रहा है। इसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। ITLF के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह वीडियो कांगपोकपी जिले में 4 मई का है। इसमें महिलाओं को नग्न अवस्था में दर्शाया गया है। वीडियो में पुरुषों की भीड़ पीड़ित महिलाओं से लगातार छेड़छाड़ करते दिखाई दे रही है। वहीं पीड़ित महिलाएं बंधक बनी हुई हैं और लगातार मदद की गुहार लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने इस वीडियो को बनाने के बाद वायरल भी कर दिया है। इससे इन निर्दोष महिलाओं द्वारा झेली गई भयावह यातना कई गुना बढ़ गई।