Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के घर की रेकी कर रही संदिग्ध नकाबपोश महिला की पुलिस कर रही तलाश

नकाबपोश संदिग्ध महिला राजनांदगांव/ खैरागढ़।    दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के राज फैमिली कालोनी स्थित निवास की रेकी की खबर ने नगर में हड...

Also Read

नकाबपोश संदिग्ध महिला

राजनांदगांव/ खैरागढ़। 

 दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के राज फैमिली कालोनी स्थित निवास की रेकी की खबर ने नगर में हड़कंप मचा रखी है। एक संदिग्ध महिला को रैकी करते वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने देखा। उससे पूछताछ भी की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। सुरक्षाकर्मी ने इसकी सूचना थाना के साथ पुलिस अधीक्षक को भी दी है। थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। देवव्रत सिंह के निधन के बाद उनके निवास में दूसरी पत्नी विभा सिंह रह रहीं हैं। बताया गया कि शुक्रवार को दोपहर में एक नकाबपोश महिला वहां दो बार आई। रेकी करने की तरह घर का मुआयना कर रहीं थी। तभी वहां तैनात सुरक्षाकर्मी शैलेंद्र कुमार राय ने उन्हें टोका। पूछताछ कर पहुंचने का कारण जानने का प्रयास किया गया, लेकिन महिला ने कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान विभा सिंह घर के अंदर थीं।

घबराई हुई थी महिला

थाना और पुलिस अधीक्षक को सूचित करने दिए गए आवेदन में सुरक्षाकर्मी ने बताया है कि उक्त संदिग्ध महिला को उन्होंने वहां कभी नहीं देखा था। चेहरा ढका होने के कारण वे ठीक से पहचान भी नहीं पाए। पूछताछ के दौरान वह काफी घबराई हुई लग रही थी। वहां आने का कारण बार-बार पूछे जाने के बाद भी उसने कुछ नहीं बताया। ऐहतियात के तौर पर वे इसकी सूचना पुलिस को दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में विधायक देवव्रत सिंह का आकस्मिक निधन हुआ था। उसके बाद से उनकी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। संपत्तियों पर उनके परिवार के सदस्यों के बीच विवाद कोर्ट में है। यही कारण है कु उदयपुर वाला पैलेस पुलिस ने सील कर रखा है। देवव्रत की पहली पत्नी पद्मा सिंह से पहले ही तलाक हो चुका था।

तलाश की जा रही


थाना प्रभारी राजेश देवदास संदिग्ध महिला को लेकर सुरक्षाकर्मी ने सूचना आवेदन दिया है। साथ ही उसकी फोटो भी दी गई है। उसके आधार पर हमने नगर में सीसीटीवी कैमरों को चेक भी कराया, लेकिन अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। संदिग्ध महिला की तलाश की जा रही है।