Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोण्डागांव के ग्राम सोड़मा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

 *मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव के ग्राम सोड़मा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया *मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख...

Also Read

 *मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव के ग्राम सोड़मा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया

*मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि की घोषणा


रायपुर।

असल बात न्यूज़।।  

कोण्डागांव के ग्राम सोड़मा, तहसील माकड़ी में सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताया जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने   माकड़ी में हुए सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इस दुर्घटना में अनिता नाग, रामेश्वर नाग और सोनमती नाग की मृत्यु हो गई है।

पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने भी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत खस्ताहाल होने की वजह से पूरे प्रदेश में सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी हो गई है। सरकार को इसे रोकने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।