Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल बातें पोस्ट करने वाले के खिलाफ f.i.r.

  रायपुर। असल बात न्यूज़।।    प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक वैज के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल बात...

Also Read

 रायपुर।

असल बात न्यूज़।।   

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक वैज के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल बातें पोस्ट करने वाले के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया गया है। प्रदेश कांग्रेस के विधि विभाग के पदाधिकारियों ने यह एफ आई आर दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  एवं  प्रदेश कांग्रेस  के अध्यक्ष  दीपक बैज के खिलाफुं उनकी छवि को धूमिल करने फेसबुक अनर्गल बातें चलाई जा रही हैं। विधि विभाग के पदाधिकारियों ने इसके एडमिन के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया है। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है।

यह रिपोर्ट दर्ज कराने विधि विभाग के प्रमुख पदाधिकारी जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष  नंद कुमार पटेल (अधिवक्ता), प्रदेश सचिव  महेन्द्र कुमार देवांगन (अधिवक्ता),  जिला अध्यक्ष  अंकित कुमार मिश्रा(अधिवक्ता)  राजधानी रायपुर के थाना सिविल लाईन पहुंचे थे जहां रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।