प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदलबो-बदलबो ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो का नया नारा देकर छत्तीसगढ़ में इस चुनाव में बदलाव का किया आव्हान,...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदलबो-बदलबो ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो का नया नारा देकर छत्तीसगढ़ में इस चुनाव में बदलाव का किया आव्हान, प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान नहीं बनने, शराब घोटाला, खनिज घोटाला को लेकर कांग्रेस सरकार की जमकर खिंचाई, कहा भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार करने वाले किसी को नहीं छोड़ेगी
रायपुर।
असल बात न्यूज़।।
काफी उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां बिना रुके लगभग 45 मिनट तक भाषण दिया। हालांकि बीच-बीच में जब कार्यकर्ताओं के द्वारा मोदी- मोदी के नारे लगाए जाने लगते अथवा ताली बजनी शुरू होती तब उन्हें भाषण रोकना पड़ा। अपने उद्बोधन में उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों पर तीखे हमले करते हुए आम लोगों को छत्तीसगढ़ में इस बार कांग्रेस की सरकार को बदल देने का आव्हान किया है। उन्होंने यहां छत्तीसगढ़ी में बोलते हुए बदलबो-बदलबो ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो का नया नारा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान नहीं बनने देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर यहां सभी गरीबों के मकान बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में यहां सुबह 7:00 बजे से लोग पहुंचने लगे थे और 9:00 बजे तक भारी भीड़ जमा हो गई थी। वही भीड़ 12:00 बजे तक भी भीड़ यहां पहुंचती दिखी , जब उनका भाषण समाप्त हो गया था और वे यहां से चले गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से पैदा ताजा राजनीतिक वातावरण से भाजपाई खेमे को खुशी हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन के दौरान छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर शुरू से हमले किए। उन्होंने उद्बोधन में शुरू में ही कहा कि अगले 25 साल छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं लेकिन यहां एक पंजा खड़ा हो गया है जो कि छत्तीसगढ़ के विकास में बाधा बन रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अभी जो भी विकास के काम हो रहे हैं उसमें करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार और घोटाला हो रहा है। उन्होंने शराबबंदी के वादे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के माताओ और बहनों से धोखा किया है। विकास के हर काम में कमीशन लिए गए हैं और कहा जा रहा है कि इसके कमीशन के पैसे कांग्रेस पार्टी के खाते में गए हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि शराब घोटाले के पैसों के लेनदेन के चलते ही यहां ऐसी मारामारी शुरू हुई कि इस मारामारी में यहां ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री पद वाला फार्मूला लागू नहीं हो पाया।
अभी तक जिस तरह के आरोप लगाए जाते रहे हैं उसी को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक ए टी एम की तरह हो गया है।इस ए टी एम से पैसा निकलते रहने की वजह से ही देश में पिछले 4 वर्षों के दौरान जो भी चुनाव हुए, उसमें कांग्रेश, छत्तीसगढ़ के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देता रही। यह कहा जा रहा है कि उन चुनावो में छत्तीसगढ़ का भारी पैसा खर्च हुआ है। और जो घोटालो, घपले के आरोप है उनका पैसा सिर्फ सिर्फ छत्तीसगढ़ तक नहीं पहुंचा है। क्या पैसा दूर-दूर तक पहुंचाया गया है। यहां ऐसा कोई काम नहीं है ऐसी कोई योजना नहीं है जो संदेह के घेरे से बाहर है। कोल माफिया, सैंड माफिया, लैंड माफिया ना जाने कैसे-कैसे यहां फल-फूल रहे हैं। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का अभियान जल जीवन मिशन तक को नहीं छोड़ा गया है। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों के खिलाफ, घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लग रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन गया है। छत्तीसगढ़ के चारों तरफ हर कोने से हर सुबह से एक ही आवाज उठ रही है एक ही आवाज सुनाई दे रही है एक ही आवाज गूंज रही है बदल दो बदल बेदारी कांग्रेस के सरकार बदल दो बदल दो। छत्तीसगढ़ में बीते 4 साल में जो कुछ हुआ कांग्रेश की कोर कोर में करप्शन है। कांग्रेस करप्शन के बिना सांस भी नहीं ले सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि देश में केंद्र सरकार सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हम सही रास्ते पर चल रहे हैं तो यह सब नाराज हैं। अब तो ऐसा हो गया है कि जिनके दामन दागदार हैं। जो एक दूसरो पर कालिख पूछते थे कीचड़ उछालते थे वह सब पटना में एक साथ बैठक करते हैं चर्चा करते हैं लेकिन उन्हें चर्चा का कोई मुद्दा नहीं मिलता। वे आज साथ आने के बहाने खोज में लगे हैं। उनको लगता है कि ऐसा करने से यह सब मोदी को डरा पाएंगे मोदी को नीचा दिखा पाएंगे। उन्होंने जोरदार शब्दों में ग्रस्त हए कहा कि देश के हर भ्रष्टाचारी को एक साथ कान खोल कर सुन लेना चाहिए कि केंद्र की सरकार भ्रष्टाचार सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की गारंटी है। मोदी के इन शब्दों पर सभा स्थल पर जमकर तालियां बजी और मोदी मोदी के नारी लगातार बड़ी देर तक गूंजते रहे गूंजते रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर दोहराया कि जिसने गलत किया है वह बचेगा नहीं। और यह कहने की हिम्मत इसलिए कर रहे हैं कि उनके पास जो कुछ भी है वह सब आप कार्यकर्ताओं का दिया हुआ है। वह देश का दिया हुआ ह। उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई शुरू करते हैं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो लोग उनके पीछे पड़ें जाते हैं। ऐसे लोगों की कुछ नहीं चलने वाली है। उनके खिलाफ साजिश करने वालों से मोदी का कुछ नुकसान नहीं होगा क्योंकि देश की जनता उनके साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग। जितनी चाल चले लेकिन छत्तीसगढ़ के लोगों को आगे ले जाने के संकल्प से मोदी पीछे नहीं हटेगा। मोदी गरीब का बेटा है गरीबों की बार सोचता है। गांव को सड़क से जोड़ने पर गरीब का कितना भला होता है वे जानते हैं। गांव की सड़कों को जोड़ने के लिए हमने दुगने पैसे दिए हैं।इससे रोजगार भी तेजी से बढ़ेगा। भाजपा सरकार आज कांग्रेस सरकार के मुकाबले नेशनल हाईवे पर, रेलवे पर कई गुना ज्यादा राशि खर्च कर रही है। जब कनेक्टिविटी बढ़ती है आना जाना आसान होता है तो गरीब का जीवन भी आसान होता है। कमजोर वर्ग की हर मुश्किल को कम करने के लिए भाजपा दिन रात मेहनत कर रही है। बीते 9 वर्षों में नक्सलवादी बाहर निकालने के हमारे प्रयासों का नतीजा आपके सामने हैं। पिछले वर्षों में देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या काफी कम हुई है और यह संख्या जो पहले 126 तक थी अब घटकर 70 के आसपास रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के दाग को सूखी टहनियों से छिपाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में लोगों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। भाजपा असली की गारंटी देती है जो वादा करते हैं उसे पूरा करके भी दिखाती है।आयुष्मान भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 40 लाख गरीबों का मुफ्त इलाज हुआ है। आज भी गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। यह भाजपा की जनकल्याण की सोच है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के किसानों को 6 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं किसानों के खाते में पैसा जमा हो चुके हैं। यह है भाजपा की गारंटी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 6000 करोड़ से अधिक राशि यहां के गरीब किसानों को किसानों को मिली है। भाजपा गरीब की चिंता करने वाली पार्टी है। गरीब का कल्याण करने वाली पार्टी है लेकिन कांग्रेश गरीब की सबसे बड़ी दुश्मन है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना इसका बड़ा उदाहरण है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में करीब 12 लाख गरीब परिवारों को पक्का मकान देने की योजना तैयार की है। जब तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार। थे प्रत्येक वर्ष लगभग दो लाख गरीबों को पक्का मकान मिल रहा था। कांग्रेस सरकार अब हर साल सिर्फ एक लाख मकान मुश्किल से बनवा रही है। आज यहां पीएम आवास योजना के लाखों घर वेटिंग में है। जबकि,पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में गरीबों के घर बन रहे हैं महाराष्ट्र में गरीबों के घर बन रहे हैं छत्तीसगढ़ इसमें पिछड़ गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि यहां भाजपा की सरकार बनेगी तो सभी गरीब को घर देने का काम किया जाएगा। अभी छत्तीसगढ़ में गरीबों के घर नहीं बन रहे हैं लेकिन मोदी गारंटी देता है कि गरीबों को घर मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में कांग्रेस सरकार खेल कर रही है। वह भी जानना बहुत जरूरी है कि यहां धान खरीदी में 80% हिस्सेदारी केंद्र सरकार की होती है। केंद्र की भाजपा सरकार ने लाभार्थी किसानों की संख्या को बढ़ाने का भी काम किया है। पिछले 9 साल में भाजपा की केंद्र सरकार में छत्तीसगढ़ के किसानों को धान खरीदी के लिए 22 लाख करोड़ का भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि,भाजपा किसानों की मेहनत को समझती है। उनके लिए काम कर रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ धोखा दे रही है। झूठ बोल रही है। उन्होंने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जनजातिय समाज को हमेशा वोट बैंक के रूप में उपयोग किया है। कांग्रेस ने इस वर्ग के लोगों को हमेशा सुख सुविधाओं से वंचित रखा है।
भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के ढेर सारे जनजाति समूह के लोगों को जनजातियों की सूची में शामिल पर उनका अधिकार दिलाया है। भाजपा सरकार ने आदिवासी कल्याण मंत्रालय का गठन कर आदिवासियों के हितों के लिए काम करना शुरू किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने आंकांछी जिला घोषित किया जिससे आदिवासी बाहुल्य जिलों में वहां विकास की गाथा लिखी जा रही है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर सुकमा दंतेवाड़ा सभी आकांक्षी जिलों के विकास के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। देश को सिकलसेल बीमारी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बीमारी से हमारे जनजाति समाज के लोग अधिक प्रभावित हैं। कांग्रेस को कभी आदिवासी समाज की समस्या की याद नहीं आई। सिकल सेल एनीमिया के मरीजों के लिए ब्लड बैंक बनाया जा रहा है। मेरो ट्रांसप्लांट की योजना बनाई जा रही है। ताकि पीढ़ी दर पीढ़ी इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने पूज्य बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को सभी जगह सम्मान पूर्वक मनाने की शुरुआत की है।। रानी दुर्गावती की के सम्मान को नमन करते हुए उनकी याद में विभिन्न कार्यक्रम अभी के आते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। जनता जान चुकी है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस के शोसक तत्वों को बाहर का रास्ता दिखा जाएगा।
*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में आये हैं। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूँ। प्रधानमंत्री जी से हम अनेक मंचों में मिलते हैं और नीति आयोग आदि की बैठकों में मिलते हैं। हम मांगे भी करते हैं लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता। मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूँ जितना मांगते हैं उससे ज्यादा ही देते हैं। हम तो मांगते ही रहेंगे लेकिन और ज्यादा नहीं कहना चाहता हूूँ, फिर भी इतना कहना चाहता हूँ कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है इसलिए ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे।