दुर्ग । असल बात न्यूज़।। कांग्रेस जो कहती है वह कभी करती नहीं है। प्रदेष में कांग्रेस की सरकार पिछले चार साल सात महीने में आम जनता की ...
दुर्ग ।
असल बात न्यूज़।।
कांग्रेस जो कहती है वह कभी करती नहीं है। प्रदेष में कांग्रेस की सरकार पिछले चार साल सात महीने में आम जनता की किसी उम्मीद पर खरी नहीं उतरी है। सांसद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन की सभा में शामिल होकर बोलते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेसी शासन काल में हर वर्ग के लोग हताश हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कठिन corona के संकट के समय में लोगों की सेवा की है। ऐसे पीड़ित लोगों की सेवा करने वाले कर्मचारियों के साथ भी धोखा किया गया। उन्होंने इस चुनाव में ऐसे कुशासन को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जा रहा है।