Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सुशील सन्नी अग्रवाल, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष बने रहेंगे

  रायपुर। असल बात न्यूज़।।   सुशील सन्नी अग्रवाल, फिलहाल छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष बने रहेंगे। ...

Also Read

 रायपुर।

असल बात न्यूज़।।  

सुशील सन्नी अग्रवाल, फिलहाल छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष बने रहेंगे। विभाग के द्वारा उनका कार्यकाल समाप्त होने के संबंध में जारी आदेश को निरस्त कर दिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि राज्य में विभिन्न मंडल, आयोग में अध्यक्ष, दूसरे पदाधिकारियों तथा सदस्यों की नियुक्ति की गई हैं। इनमें से कई पदाधिकारियों का कार्यकाल 3 वर्ष के लिए घोषित किया गया है। इसके चलते कई पदाधिकारियों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 

सुशील सनी अग्रवाल का भी छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पदेन अध्यक्ष पद कार्यकाल 26 जुलाई को खत्म हो गया था जिसके बाद विभाग के द्वारा उनका कार्यकाल समाप्त होने का आदेश जारी कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग के द्वारा आज आदेश कर विभाग के इस आदेश को निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद सुनील सन्नी अग्रवाल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष फिलहाल बने रहेंगे। उनका कार्यकाल आगे कब तक रहेगा यह नये आदेश में भी फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है।


  • ...........


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता