Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ब्रेकिंग न्यूज़, तीन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, नए मंत्री मोहन मरकाम को मिला आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग विकास विभाग, वरिष्ठ तीन मंत्रियों टी एस सिंहदेव, रविंद्र चौबे और ताम्रध्वज साहू का कद बढ़ा, मिले कई नए विभाग

  रायपुर।  असल बात न्यूज़।।    00  विशेष संवाददाता    एक नया मंत्री बनाए जाने के बाद राज्य में सत्ता के गलियारे में आज फिर बड़ा परिवर्तन हुआ...

Also Read

 रायपुर।

 असल बात न्यूज़।।

   00  विशेष संवाददाता   

एक नया मंत्री बनाए जाने के बाद राज्य में सत्ता के गलियारे में आज फिर बड़ा परिवर्तन हुआ है। तीन वरिष्ठ मंत्रियों टी एस सिंह, रविन्द चौबे और ताम्रध्वज साहू को उनके विभागों के साथ कुछ नए अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। 

छत्तीसगढ़ में ताजा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी सत्ता, संगठन, आम लोगों सबको साधने की कोशिशों में जुटी हुई है। कि कहीं कोई नाराजगी ना रह जाए। मोहन मरकाम से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वापस ले ली गई तो दूसरे दिन उन्हें मंत्री बनाकर संतुष्ट भी कर दिया गया। आज तीन वरिष्ठ मंत्रियों की जिम्मेदारी में और बढ़ोतरी कर सबको चौंका दिया गया है। इन मंत्रियों को दिए गए नए विभागों की सूचना का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है।

इसके अनुसार वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंह देव को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ 20 सूत्री कार्यान्वयन वाणिज्य कर जीएसटी और ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें से बाकी सभी विभागों की जिम्मेदारी श्री सिंहदेव के पास पूर्व से थी अभी उन्हें एक नया बड़ा विभाग ऊर्जा विभाग दिया गया है। यह विभाग वर्षों से मुख्यमंत्री के पास रहा है अब इसकी जिम्मेदारी राज्य के नए उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव को दी गई है। श्री सिंहदेव को जबसे उपमुख्यमंत्री बनाया गया है तब से राजनीतिक गलियारे में इसको लेकर चर्चाएं चलती रही हैं कि क्या उन्हें कोई बड़ा पोर्टफोलियो भी मिलेगा जो कि अब जाकर मिल गया है।

वहीं वरिष्ठ मंत्री ताम्रध्वज साहू के भी राजनीतिक कद में बढ़ोतरी हुई है। उनके पास गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन विभाग पूर्व से है। अब उन्हें कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह से वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे के विभागों में भी कतिपय परिवर्तन हुआ है और उन्हें कई नए विभाग दिए गए हैं। उनके पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास संसदीय कार्य, जल संसाधन, पशुधन विकास, मछली पालन विभाग पूर्व से है। इसके साथ उन्हें आयाकट स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी पूर्व में पूर्व मंत्री डॉक्टर टेकाम के पास थी। उनसे इस्तीफा लेने के बाद कयास लगाया जा रहा था कि यह जिम्मेदारी नए मंत्री मोहन मरकाम को दी जाएगी लेकिन ऐसा ना होकर यह जिम्मेदारी वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे को दी गई है। पिछले वर्षों में सत्ता में हुए फेरबदल के बारे में बात करें तो यह स्पष्ट नजर आता है कि वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे को मंत्रिमंडल में खास महत्व मिला है। मंत्रिमंडल में जब-जब कोई फेरबदल हुआ है उन्हें ही फायदा मिला है। कांग्रेस सरकार के इस कार्यकाल में सत्ता में पहला फेरबदल उस समय हुआ जब वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव ने अपने पंचायत विभाग से इस्तीफा दे दिया क्या। उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लिया गया। और उस समय भी उनके पंचायत विभाग की जिम्मेदारी मंत्री रविंद्र चौबे को ही दी गई। इसके बाद मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से इस्तीफा लिया गया है तो उनका महत्वपूर्ण विभाग स्कूल शिक्षा और सहकारिता विभाग भी मंत्री रविंद्र चौबे को ही दिया गया है।

मंत्रियों के विभागों का जो नया पोर्टफोलियो आया है उसमें कई नई चीजें दिख रही हैं। सबसे बड़ी बात है कि ऊर्जा विभाग जो कि वर्षों से मुख्यमंत्री के पास आ रहा है वह विभाग अब उपमुख्यमंत्री को मिल गया है। 





  • ............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता