Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मुंगेली में भाजपा नेता की बिजली के खंभे में बंधी लाश मिली

बिलासपुर। असल बात न्यूज़।।   छत्‍तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी जाने की आशंका है। उनकी लाश बिजली के खंभे म...

Also Read

बिलासपुर।

असल बात न्यूज़।।  


छत्‍तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी जाने की आशंका है। उनकी लाश बिजली के खंभे में बंधी मिली है। शनिवार की सुबह लोगों ने उनकी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। भाजपा नेता के पारिवारिक सदस्यों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट से भाजपा नेता के मौत का कारण स्पष्ट होगा। बिजली के खंभे में लाश बंधी मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के लोरमी महामाया मार्ग में रहने वाले शैलेंद्र जायसवाल(40) स्टेट बैंक का कियोस्क संचालित करते थे और  वे सांसद अरुण साव के प्रतिनिधिभी थे। बताया जाता है कि शैलेंद्र शुक्रवार की शाम अपने घर से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। स्वजन उनकी तलाश कर रहे थे। सुबह उनकी लाश स्टेट बैंक के पीछे खेत में लगे खंभे पर बेल्ट से बंधी मिली। इसकी जानकारी होते ही नगर के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। साथ ही स्वजन भी मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्वजन की मौजूदगी में पंचनामा के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस स्वजन और उनकी जान-पहचान के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

महिला कर रही थी ब्लैकमेल

शनिवार की सुबह भाजपा नेता का शव मिलने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एक महिला शैलेंद्र को ब्लेकमेल कर रही थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस ने भाजपा ने भाजपा नेता के माेबाइल को जब्त कर लिया है। इसके काल डिटेल की जांच कर रही है।