Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भिलाई में भी देवघर जैसा भक्ति पूर्ण माहौल, विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में निकली शिव भक्तों की कावड़ यात्रा

 भिलाई में भी देवघर जैसा भक्ति पूर्ण माहौल, विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में निकली शिव भक्तों की कावड़ यात्रा दुर्ग,भिलाई। असल बात न्यूज़...

Also Read

 भिलाई में भी देवघर जैसा भक्ति पूर्ण माहौल, विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में निकली शिव भक्तों की कावड़ यात्रा

दुर्ग,भिलाई।

असल बात न्यूज़।।   

सावन सोमवार के दिन दुर्ग भिलाई में आज पूरा भक्ति पूर्ण वातावरण हमारे पवित्र धाम बैजनाथधाम के जैसा नजर आया। इस दौरान शिव भक्तों ने जगह-जगह से कावड़ यात्रा निकालकर अराध्य देव शिव जी को जलाभिषेक अर्पित किया। शिव जी को जलाभिषेक अर्पित करने विधायक देवेंद्र यादव के साथ हजारों की संख्या में शिव भक्तों की शिवनाथ नदी तट से कांवड़ यात्रा निकली। उनके साथ नगर निगम भिलाई की प्रथम महापौर नीता लोधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता साथ चल रहे थे। इस दौरान यहां पूरा माहौल अत्यंत भक्ति पूर्ण नजर आ रहा था। 

 सावन का महीना जितना शिवजी को प्रिय है, उतना ही शिवभक्तों को भी इस माह का बेसब्री से इंतजार रहता है। खासकर कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिलता है. सावन माह के शुरू होते ही भक्त कांवड़ यात्रा के लिए भी निकलने लगते हैं। भिलाई दुर्ग में भी सावन का महीना शुरू होते ही ऐसा भक्ति पूर्ण माहौल नजर आ रहा है। प्रत्येक सोमवार को शिवजी का जलाभिषेक करने जगह-जगह से कावड़ियों की यात्रा निकल रही है।

.बता दें कि, सावन महीने का समापन 31 अगस्त 2023 को होगा। इस साल 2 महीने का सावन पड़ा है। सावन के पूरे महीने भक्त भगवान शिव की पूजा अराधना करते हैं और व्रत रखते हैं. वहीं जो लोग कांवड़ यात्रा करते हैं वो पवित्र नदी का जल भरकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। यहां ज्यादातर शिव भक्त शिवनाथ नदी का पवित्र जल लेकर देवबलोदा चरोदा में स्थित  अत्यंत प्राचीन मंदिर में शिव ज का जलाभिषेक करते हैं। इस पवित्र मंदिर में इस माह जलाभिषेक करने कई किलोमीटर दूर दूर से लोग यहां पहुंचते हैं।
















  • ...........


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता