Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ढिंढोरा बाजे रे पर रणवीर-आलिया का जबर डांस, गाने में दिखी 'रॉकी-रानी' की गजब केमिस्ट्री

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ...

Also Read

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है और रणवीर-आलिया भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का गाना ‘व्हाट झुमका’ और ‘वे कमलेया’ गाना रिलीज किया गया, जो फैंस को बेहद पसंद आया। वहीं, अब इस फिल्म का नया गाना ‘ढिंढोरा बाजे रे’ भी रिलीज हो गया है, जो फैंस को पसंद आ रहा है। इस गाने को दर्शन रावल और भूमि त्रिवेदी ने अपनी आवाज दी है। 'ढिंढोरा बाजे रे' का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और इसके बोल लिखे गए हैं अमिताभ भट्टाचार्या द्वारा। इस गाने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, ‘ढिंढोरा बाजे रे’ को बंगाल की पारंपरिक दुर्गा पूजा से जोड़कर फिल्माया गया है। इस गाने में रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं। 'ढिंढोरा बाजे रे' गाना 'हम दिल दे चुके सनम' के ढोली तारो गाने की फीलिंग देता है। गाने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट सहित सभी लोगों ने लाल कलर का कपड़ा पहना है। पूरा स्टेज रेड कलर से सजा है। वहीं, अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन , शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने मिलकर लिखा है। फिल्म इस साल 28 जुलाई को रिलीज होगी।