Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद विजय बघेल ने शिक्षक,साहित्यकार दर्पण पत्रिका का किया विमोचन, कहा, साहित्य, समाज को दिशा और गति प्रदान करते हैं

  भिलाई । असल बात न्यूज़।।    दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने   डाॅ.शिवनारायण देवांगन "आस" के संकलन राष्ट्रीय साहित्य  ...

Also Read

 


भिलाई ।

असल बात न्यूज़।।   

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने  डाॅ.शिवनारायण देवांगन "आस" के संकलन राष्ट्रीय साहित्य  *शिक्षक साहित्यकार दर्पण* पत्रिका के  16वे अंक का आज विमोचन किया।इस पत्रिका का महिमा प्रकाशन दुर्ग के द्वारा प्रकाशन किया गया है। इस अवसर पर बोलते हुए सांसद बिजय बघेल ने कहा कि साहित्य ने हमारे समाज, देश को हमेशा दिशा देने का काम किया है। जिस देश में साहित्यकारों, रचनाकारों को जितनी स्वतंत्रता मिली है उस देश ने समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है।  

                       कार्यक्रम  का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ।  मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी की व्याख्याता उषा भट्ट ने सरस्वती वंदना किया तथा  संध्या पाठक जिलाध्यक्ष म.प्र दुर्ग ने राजगीत  गान प्रस्तुत किया।

        डॉ.शिवनारायण देवांगन"आस" ने अपने उदबोधन में बताया कि इस संकलन में  देश के विभिन्न राज्यों के कई साहित्यकारों की रचनाओ को शामिल किया गया है। उन सभी रचनाकारों को सम्मान पत्र के साथ पत्रिका की प्रति प्रदान की जा रही है।

              साहित्य संकलन शिक्षक साहित्यकार दर्पण का संकलन  प्रधान संपादन डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" ने किया है तो वही संपादन जितेन्द्र निर्मलकर "जितला" व  सह-संपादन बिसरू राम कुर्रे"अमन" ने किया।

          विमोचन समारोह मैं जितेन्द्र निर्मलकर "जितला", बिसरू राम कुर्रे"अमन", रामाधार शर्मा, संजय कुमार मैथिल, कामता प्रसाद साहू, रामनारायण साहू, कुलदीप सिंह वर्मा, ईश्वरी देवांगन, रेखा शर्मा, नीता त्रिपाठी, प्रकाश चंद चेलक, रूपा साहू, प्रज्ञा सिंह, राजू गुप्ता, हर्षा देवांगन,अरूण कुमार साहू, देवनारायण नगरिया, खरारी राम देवांगन, नीता मौर्य, चित्रमाला राठी"लक्ष्मी", विक्रम सिंह, मोहित कुमार शर्मा, रंजना नंद नोयल, बेनीराम वर्मा सहित संकलन में शामिल सभी साहित्यकारों को महिमा साहित्य गौरव अलंकरण 2023 से सम्मानित किया गया।

          कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल व रूपा साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ.शिवनारायण देवांगन"आस" ने किया।  इस अवसर पर कौशलेंद्र पटेल, होरीलाल चतुर्वेदी, मनोज कुमार गुप्ता, गोपाल ध्रुव, संध्या पाठक, उषा भट्ट आदि उपस्थित थे।

             







  • ...........


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता