Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


असल बात न्यूज़ के संपादक अशोक त्रिपाठी का समाज सेवी पुरुषोत्तम टावरी ने तुलसी जयंती के अवसर पर किया सम्मान

 असल बात न्यूज़ के संपादक अशोक त्रिपाठी का समाज सेवी पुरुषोत्तम टावरी ने तुलसी जयंती के अवसर पर किया सम्मान भिलाई, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।  ...

Also Read

 असल बात न्यूज़ के संपादक अशोक त्रिपाठी का समाज सेवी पुरुषोत्तम टावरी ने तुलसी जयंती के अवसर पर किया सम्मान

भिलाई, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।     

समाजसेवी और तुलसी जयंती संस्थान के संयोजक पुरुषोत्तम टावरी ने तुलसी जयंती के अवसर पर जनकल्याण, समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले विभिन्न लोगों का सम्मान किया।इसी कड़ी में उन्होंने असल बात न्यूज़ के संपादक अशोक त्रिपाठी का उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया।इस अवसर पर बोलते हुए श्री टावरी ने कहा कि तुलसीदास जी एक महान संत और दार्शनिक थे। उनके पिताजी झुमरलाल टावरी जी का भी इसी दिन जन्मदिन है इसलिए तुलसी जयंती संस्थान भिलाई की ओर से उन्होंने जन कल्याण के कार्यों  में लगे हुए लोगों का सम्मान करने का कार्यक्रम तय किया है।

प्रत्येक वर्ष तुलसीदास जयंती सावन माह में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 23 जुलाई को है।समाजसेवी श्री टावरी के द्वारा इस अवसर पर समाज सेवा से जुड़े लोगों का सम्मान किया गया। उन्होंने संपादक श्री त्रिपाठी का फल,मिठाइयां,शाल,श्रीफल भेटकर और राधे-राधे नामी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।श्री टावरी ने यहां कहा कि रामकथा के बहाने रामचरित मानस में तत्कालीन समाजिक स्थितियों का बहुत ही अच्छा प्रेरक सजीव चित्रण करने वाले दार्शनिक तुलसीदास जी ने समाज में दिख रही चीजों का सजीव चित्रण और सामाजिक विसंगतियों पर कटाक्ष करते हुए एक आदर्श समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया है। वर्तमान समय में भी पत्रकार साथी भी समाज की समस्याओं, विसंगतियों,कमियों को सामने लाकर उसे दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। 

वरिष्ठ पत्रकार व विधिक सलाहकार अशोक त्रिपाठी ने यहां कहा कि आज लोग व्यवस्था के अघोषित चौथे स्तंभ पत्रकारिता से बड़ी उम्मीद करते हैं। विश्वास किया जाता है कि पत्रकारिता के द्वारा प्रत्येक सच को सामने लाया जाएगा। आज भी हजारों की संख्या में पत्रकार जन कल्याण के लिए इस मिशन पर तन मन धन से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के नए दौर में पत्रकारिता को भी तमाम चुनौतियों और दबाव का सामना करना पड़ रहा है।



  • ...........


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता