Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सावन की शुरुआत से बैद्यनाथ धाम पर निकले शिवभक्त, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे भी शिवभक्त जत्थे के साथ बैजनाथ धाम के लिए रवाना, बाबा के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

  रायपुर, भिलाई।  असल बात न्यूज़।।     श्रावण मास के आगमन के साथ चारों तरफ भगवान शिव जी का जयकारा, बोल बम के नारा  गूंज  रहा है। हर तरफ अपने...

Also Read

 रायपुर, भिलाई।

 असल बात न्यूज़।।    

श्रावण मास के आगमन के साथ चारों तरफ भगवान शिव जी का जयकारा,बोल बम के नारा गूंज  रहा है। हर तरफ अपने आराध्य देव शिव जी को जल चढ़ाने के लिए निकले गेरुवा वस्त्र पहने शिवभक्तों की भीड़ नजर आ रही है। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय भी शिव भक्तों की बड़ी टीम के साथ बोल बम की यात्रा पर आज यहां से रवाना हो गए हैं। धार्मिक यात्रा पर निकलने पर उनका झगड़ा स्वागत किया गया। राजधानी रायपुर में वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी उनकी टीम का स्वागत करने पहुंचे और फूल माला पहनाकर श्री पांडेय का स्वागत किया।

धार्मिक शास्त्र के अनुसार शिवजी को सावन का महीना अतिप्रिय है. मान्यता है सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करनेवालों की सारी मनोकामना पूर्ण होती है. ऐसी मान्यताओं के साथ सावन मास के पहले दिन से ही शिव भक्त बाबा को जल अर्पित करने के लिए निकल पड़े हैं। कई लोग तो पहले दिन से ही अपने आराध्य देव बाबा को जल चढ़ाने के लिए देवघर पहुंच गए हैं और सावन के पहले सोमवार को वहां जल चढ़ाएंगे। देवघर से खबर है कि यह पूरा तीर्थ धाम देवघर अभी गेरुवा वस्त्र पहने शिवभक्तों से पट चुका है. गली-गली में हर-हर महादेव और बोल बम के नारे गूंज रहे हैं. 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय  अपने प्रेम कांवरिया संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ  बैधनाथ धाम यात्रा पर आज निकल गए हैं। इस दौरान उनका  रायपुर में पूर्व मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल,रविन्द्र सिंह/पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो, यज्ञदत्त शर्मा, आकाश विंज,पप्पू नाहर एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस यात्रा में उनके साथ प्रमुख रूप से रमेश माने,अजय पाठक, मनीष पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय, प्रहलाद सिंह, पार्षद विनोद सिंह, विष्णु पाठक, विनोद शंकर द्विवेदी, अशोक मलिंगा, अशोक मिश्रा, दिलीप केसरवानी, मुकेश,भानु,सोनू शर्मा, पीताम्बर शर्मा,पवन पांडेय, चंद्रिका तिवारी,पवन भरद्वाज जी अन्य सैकड़ों कांवरिया बम  सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए हैं।