Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भिलाई के संपूर्ण विकास... का हाल.... बदहाल भिलाई .... टाउनशिप का पटरीपार से संपर्क कटा

  भिलाई। असल बात न्यूज़।।   नीचे जो आप चित्र देख रहे हैं, वहां सेक्टर 6 अंडर ब्रिज का है। आज सुबह एक,दो घंटे बारिश हुई है और इस अंडर ब्रिज म...

Also Read

 भिलाई।

असल बात न्यूज़।।  

नीचे जो आप चित्र देख रहे हैं, वहां सेक्टर 6 अंडर ब्रिज का है। आज सुबह एक,दो घंटे बारिश हुई है और इस अंडर ब्रिज में घुटने से अधिक ऊंचाई तक पानी भर गया है।यहां मौर्या अंडर ब्रिज मैं भी इसी तरह से पानी भर गया है। यहां पानी भर जाने से टाउनशिप का फिलहाल पटरीपार से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। लोगों को आवश्यक कार्य होने पर कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। भिलाई में विकास के काम कैसे होते हैं, यह दुर्दशा विकास के गाथा की पूरी वास्तविक कहानी स्पष्ट कर देती है। 

टाउनशिप से पटरीपार और पटरीपार से टाउनशिप प्रतिदिन लाखों लोगों का आना जाना होता है। लोग दैनिक कार्यों के लिए इधर से उधर आते जाते हैं। हजारों कामगार सुबह-सुबह रोजी मजदूरी के लिए इधर से उधर जाते हैं। आज दोनों अंडर ब्रिज में पानी भर गया है तो यहां आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है और लोगों का आना जाना बंद हो गया है। पटरी पर से जो मजदूर काम के लिए टाउनशिप इलाके में जाने वाले थे वह काम पर नहीं जा पाए और उनका काम खत्म हो गया है। यह विकास की वह कहानी है जो बताती है कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ में विकास के मामले में दुर्ग जिला सबसे अधिक पिछड़ गया है। इस education हब में आज सैकड़ों बच्चे स्कूल नहीं जा पाए क्योंकि उनका रास्ता बंद हो गया है। उनके रिक्शा वाले, ऑटो वाले उन्हें स्कूल नहीं पहुंचा पाए। हजारों मजदूरों की रोजी-रोटी खिल गई क्योंकि रास्ता बंद है।