Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मध्यप्रदेश में परशुराम कल्याण बोर्ड का गठन, ब्राह्मणों के कल्याण के लिए गठित किया गया बोर्ड

  भोपाल, रायपुर। असल बात न्यूज़।।    मध्य प्रदेश में ब्राह्मणों के कल्याण के लिए काम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यहां परशुराम कल...

Also Read

 भोपाल, रायपुर।

असल बात न्यूज़।।   

मध्य प्रदेश में ब्राह्मणों के कल्याण के लिए काम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यहां परशुराम कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है जो कि ब्राह्मण वर्ग के कल्याण के लिए काम करने के साथ समाज की गतिविधियों को संचालित करने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करेगा। पहले इस बोर्ड का नाम मध्यप्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड रखा गया था जिसका नाम बदलकर अब परशुराम कल्याण बोर्ड कर दिया गया है।  

राज्य शासन के द्वारा इस कल्याण बोर्ड को कई सारे अधिकार भी दिए गए हैं। यह बोर्ड ब्राह्मण समाज की आवश्यकता अनुसार सामाजिक गतिविधियों को क्रियान्वित करने के लिए प्रोत्साहित करने और समाज के कल्याण के लिए निर्णय लेने और योजनाओं कार्यक्रमो के निर्माण का काम कर सकेगा। इस बोर्ड में एक अध्यक्ष होंगे और 4 सदस्य बनाए जाएंगे। बोर्ड का प्रशासनिक आर्य समाज कल्याण विभाग के सचिवालय के अधीन रहेगा।


  • .............


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता