रायपुर। असल बात न्यूज़।। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के रिव्यू पिटिशन याचिका खारिज कर दिए जाने पर रायपुर के अधिवक्ताओं ने भी...
रायपुर।
असल बात न्यूज़।।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के रिव्यू पिटिशन याचिका खारिज कर दिए जाने पर रायपुर के अधिवक्ताओं ने भी आक्रोश प्रकट किया है तथा कहा है कि इस मुद्दे पर सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
खबर की जानकारी फैलने के बाद इस मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेश के द्वारा आज घड़ी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम में शामिल हुए। यहां कांग्रेसमें विभाग के पदाधिकारियों ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर अपना विरोध प्रकट किया। इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष देवा देवांगन, प्रदेश महामंत्री कहकशा दानी, प्रदेश सचिव महेंद्र देवांगन, श्रम कल्याण मंडल के सदस्य मनोज सिंह ठाकुर,शहर अध्यक्ष विजय राठौर, दाऊ लाल साहू मोहम्मद नईम राजकुमार कटोले, ज्ञानेश्वर यदु,शशि शर्मा, राजेश सिंह ठाकुर नंदकुमार पटेल राजेश राठौर अजय हनसा, शहर अध्यक्ष अंकित मिश्रा इत्यादि शामिल हुए। विधि विभाग के पदाधिकारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जिस वक्त आप की बात की जा रही है उसमें किसी व्यक्ति किसी जाति के खिलाफ कुछ नहीं कहा है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी जहां न्याय होगा।
प्रदेश में विधि विभाग के द्वारा इस मामले में सच बात को जनता के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।