Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भाजपा के घोषणापत्र के लिए पब्लिक फीडबैक लेने गरियाबंद पहुंचे अमर

  महासमुंद । असल बात न्यूज़।।    गांव गरीब किसान मजदूर युवा,महिला बुजुर्ग, व्यापारी, कर्मचारी सहित विभिन्न वर्गों के हितों की कल्याण के लिए ...

Also Read

 महासमुंद ।

असल बात न्यूज़।।   

गांव गरीब किसान मजदूर युवा,महिला बुजुर्ग, व्यापारी, कर्मचारी सहित विभिन्न वर्गों के हितों की कल्याण के लिए पब्लिक फीडबैक सिस्टम से भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र तैयार करने में लगी हुई है।इसी कड़ी में  बीजेपी घोषणा समिति के सहसंयोजक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल गरियाबंद में लोगों का सुझाव लेने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि  प्रदेश की जनता में बदलबो रे बदलबो,ए दारी भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ल बदलबो का नारा बुलंद हो गया है। 

 उन्होंने कहा  कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में आज तालाबंदी की स्थिति  है। लोकहित के हल्ला बोलने वाले गिरोह लोकतंत्र के रक्षक नहीं हो सकते, भूपेश बघेल की एकला चलो की नीति से प्रदेश का मंत्रिमंडल भी त्रस्त है, प्रदेश में चारों तरफ भ्रष्टाचार, भय और बदले के भाव से प्रशासनिक दादागिरी की जा रही है।

उन्होंने लोगों से आने वाले विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की रक्षा और विकास सुशासन के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को अवसर प्रदान करने की अपील की है। प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री गरियाबंद मैनपुर, गोहरापदर और देवभोग में विभिन्न सामाजिक संगठन, सरकारी कर्मचारी संगठनों, धार्मिक संगठनों के अलावा वकील, डॉक्टर, शिक्षक, प्रोफेसर, पटवारी, व्यापारी और पेंशनर संघ के प्रमुख पदाधिकारियों, फुटकर व्यवसायियों, मजदूरों, किसानों सहित हर तपके के लोगो से मिलकर उनका सुझाव लिया। श्री अग्रवाल ने जानकारी दी कि प्रदेशवासी सीधे अपने सुझाव घोषणा पत्र समिति तक पहुंचा सके इस हेतु व्हाट्सएप नंबर 9548656500 एवं ईमेल आई डी cgbjpmankibaat2023@gmail.com भी जारी किया गया हैं।

 इस अवसर पर भाजपा प्रदेश घोषणा पत्र समिति के सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, घोषणा पत्र समिति के जिला प्रभारी भागीरथी मांझी, सह प्रभारी प्रीतम सिन्हा, सदस्य संजीव चंद्राकर सहित प्रदेश एवम जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी, समस्त मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।