Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


एनआईटी रायपुर में चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग का किया गया लाइव प्रसारण

  रायपुर । असल बात न्यूज़।।      राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में 23 अगस्त 2023 को इसरो के चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग का सी...

Also Read

 

रायपुर ।

असल बात न्यूज़।।   

 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में 23 अगस्त 2023 को इसरो के चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया। लैंडिंग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में शाम 6:04 बजे IST पर हुई। अपनी इस उपलब्ध से चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बना ।

लाइव टेलीकास्ट के दौरान निदेशक (प्रभारी) डॉ.(श्रीमती) ए.बी. सोनी,  डीन (अकादमिक)डॉ. श्रीश वर्मा, डीन (छात्र कल्याण),डॉ. नितिन जैन सहित कई अन्य संकाय और छात्र मौजूद रहे । इस कार्यक्रम में इसरो द्वारा विशेषज्ञ स्पष्टीकरण के माध्यम से मिशन के जटिल निष्कर्षों, खोजों और इसके विस्तृत लैंडिंग अनुक्रम को प्रदर्शित किया गया। लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने इस खबर की घोषणा करते हुए कहा, "भारत चंद्रमा पर है", जिसके बाद  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अदम्य शक्ति, दृढ़ संकल्प और दृढ़ विश्वास के लिए इसरो की टीम की सराहना की। उन्होंने इस उपलब्धि को नई ऊंचाइयों और एक नई सामूहिक चेतना की शुरुआत का संकेत बताया।

देश की उपलब्धि पर गर्व करते हुए एनआईटी रायपुर का परिसर खुशी और जश्न से गूंज उठा। चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मनाने के लिए सभी उपस्थित लोगों को मिठाई बांटी गई और फटाके भी फोड़े गए |





  • ........


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता