Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विधायक कांग्रेस का, चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के लिए की दिन भर की पूजा अर्चना

  रायपुर। असल बात न्यूज़।।   देश में राजनीतिक मजबूरियों के चलते विपक्षी पार्टी के नेताओं को अक्सर सत्ताधारी पार्टी के कार्यों के विरोध में ब...

Also Read

 

रायपुर।

असल बात न्यूज़।।  

देश में राजनीतिक मजबूरियों के चलते विपक्षी पार्टी के नेताओं को अक्सर सत्ताधारी पार्टी के कार्यों के विरोध में बोलते,आवाज उठाते देखा जाता है। लेकिन मिशन चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के मामले में पूरा देश एक रहा। पूरे देश के लोगों ने अंतरिक्ष यान के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के लिए प्रार्थना की।

देश के ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान तीन के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरे देश के लोगों ने प्रार्थना की पूजा अर्चना की, देवालयों में जाकर प्रार्थना की। इसमें राजनीति भी कहीं बाधा नहीं बनी। ऐसा कहीं नहीं दिखाई दिया कि केंद्र में किसी दूसरे राजनीतिक दल की सरकार है तो विरोधी दल के लोग उसका सिर्फ विरोध ही करें। देश के लिए गौरवशाली इस मिशन में सभी राजनीतिक दल के लोग एक नजर आए। छत्तीसगढ़ में भी विकास उपाध्याय कांग्रेस के विधायक हैं लेकिन उन्होंने भी चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए दिन भर पूजार्चना की।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने अपने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मिशन चंद्रयान-3 के सफलता की कामना करते हुए आयुर्वैदिक कॉलेज के सामने जी रोड स्थित भगवान हनुमान जी के मंदिर में हनुमान बाण और हनुमान चालीसा का पवित्र पाठ कराया। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान महाराज जी को बल ताकत का देवता माना जाता है।हम सब भगवान  हनुमान जी से चंद्रयान-3 के मिशन को सफलता दिलाकर  हर भारतीयों का सपना पूरा करने की प्रार्थना कर रहे हैं। जब चंद्रयान-3 अपने मिशन पर  चंद्रमा पर एकदम पहुंचने के करीब है आज हमारे चंद्रयान-3 को भी बल (ताकत) की जरूरत है। हम भगवान हनुमान जी से इसलिए भी प्रार्थना कर रहे हैं कि रूस के चंद्रयान के साथ जैसा हुआ वैसा भारत के साथ ना हो।

 उन्होंने कहा कि हमारी यही कामना है कि भारत की ओर से अंतरिक्ष की तरफ बढ़ाया गया हर कदम सफल हो, हमारा देश विश्व प्रसिद्ध बने। इसलिए आज हमने यह धार्मिक अनुष्ठान कराया। अनुष्ठान में काफी संख्या में भक्तगण और शहर वासी शामिल हुए। 


  • ........


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता