Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने स्वीकृत की मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग. कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतकों के परिजन को 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। प्राप्त ...

Also Read

दुर्ग. कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतकों के परिजन को 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नगपुरा तहसील व जिला दुर्ग निवासी रोशनलाल मांडले की विगत 5 फरवरी 2022 को शिवनाथ नदी में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम भेड़सर जिला दुर्ग निवासी श्री संतोष ठाकुर की विगत 16 फरवरी 2022 को तालाब में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी। ग्राम थनौद तहसील व जिला दुर्ग निवासी शत्रुहन नेताम की विगत 01 फरवरी 2017 को कोण्डागांव जिले के बांधा तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर द्वारा मृतक स्व. रोशनलाल मांडले की पत्नी श्रीमती दिव्या मांडले को 4 लाख रूपये, मृतक स्व. संतोष ठाकुर के पिता श्री नरसिंग ठाकुर को 4 लाख रूपए, मृतक स्व. शत्रुहन नेताम की पुत्री श्रीमती जुगनी बाई नेताम को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।