रायपुर। असल बात न्यूज़।। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए कुछ प्रत्याशियों की आज घोषणा कर दी है। इसमें दुर्ग जिले के...
रायपुर।
असल बात न्यूज़।।
सबसे पहली सूची में 'पाटन' से उम्मीदवार घोषित कर भाजपा ने छत्तीसगढ़ में क्या 'कांग्रेस' को घेरने की नई रणनीति पर काम किया है ?
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की 21 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अचानक तय कर राजनीतिक गलियारे में आज नई हलचल पैदा कर दी है। इसमें सबसे अधिक सुर्खियों में पाटन विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार का नाम तय किया जाना है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों को तय करने की सूची में सबसे पहले 'पाटन' विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार का नाम तय किया है। हालांकि उसके साथ 20 और विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का नाम तय किया गया है लेकिन पाटन विधानसभा क्षेत्र इसमें अपने आप में अभी खास महत्व रखता है। छत्तीसगढ़ की राजनीति को जो समझते हैं उन्हें अभी के पाटन विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक महत्व मालूम है। अभी यह सीट मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है और बिना कुछ कहे बोला जा सकता है कि मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने की वजह से इस सीट का राजनीतिक महत्व स्वमेव बढ़ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चेहरा है और कांग्रेस पार्टी ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया है। भारतीय जनता पार्टी भी कहा जा सकता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुत ही टोंक बजाकर कदम उठा,बढ़ा रही है। संभवत, इसीलिए अपनी पहली सूची में उसने पाटन विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार का नाम तय कर दिया है।भाजपा ने यहां से सांसद विजय बघेल को टिकट देना तय किया है। श्री विजय बघेल इस विधानसभा क्षेत्र से पहले विधायक रह चुके हैं। कहा जा सकता है कि अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में ही पाटन विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार तय कर भाजपा ने एक तरह से मुख्यमंत्री को घेरने की भी कोशिश की है। आगे ऊंट किस करवट बैठेगा यह वक्त आने पर पता चलेगा। यह तो तय माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पाटन विधानसभा क्षेत्र में जमकर घमासान दिखेगा और छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश की नजर इस विधानसभा सीट की ओर रहेगी।
पिछली बार के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ में करारी पराजय का सामना करना पड़ा था। लगातार 15 वर्षों तक सत्ता में रहने वाली भाजपा को यहां के मतदाताओ ने पिछली बार सत्ता से बेदखल कर दिया। कहा जाता है कि उस बार पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी थी और उन लोगों ने भी पार्टी के लिए काम नहीं किया अथवा विरोध में काम किया। यही सब वजह पार्टी के पराजय का कारण रही। यहां के पार्टीगत हालात को देखते हुए बताया जा रहा है इस बार भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ की कमान संभाल ली है और आने वाले विधानसभा चुनाव में सबकुछ राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा ही किया जा रहा है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति किआज बैठक हुई तो उसमें छत्तीसगढ़ की 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों का नाम तय कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पार्टी की एक बड़ी टीम पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ की विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक हालातों का सर्वे कर रही थी और उसकी रिपोर्ट के बाद कई नाम को तय किया गया है।
2018 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को सिर्फ 15 सीट पर ही जीत मिली थी. वहीं कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 68 विधानसभा सीटें जीतकर सरकार बनाई. अब बीजेपी के कई मुद्दों को लेकर तैयारी में जुटी है और जिन सीटों पर हार मिली, उसके कारणों का पता लगाकर आगे की रणनीति बना रही है.
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
क्र॰ |
विधानसभा का नंबर एवं नाम |
उम्मीदवार का नाम |
|
1.
|
4 |
प्रेमनगर Premnagar |
श्री भूलन सिंह मरावी Shri Bhulan Singh Maravi |
2.
|
5 |
भटगांव Bhatgaon |
श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े Smt. Laxmi Rajwade |
3.
|
6 |
प्रतापपुर (अजजा) Pratappur (ST) |
श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्थे Smt. Shakuntala Singh Porthe |
4.
|
7 |
रामानुजगंज (अजजा) Ramanujganj (ST) |
श्री रामविचार नेताम Shri Ramvichar Netam |
5.
|
9 |
लुन्द्र (अजजा) Lundra (ST) |
श्री प्रबोज भींज Shri Praboj Bhinj |
6.
|
18 |
खरसिया Kharsia |
श्री महेश साहू Shri Mahesh Sahu |
7.
|
19 |
धर्मजागढ़ (अजजा) Dharamjaigarh (ST) |
श्री हरिश्चन्द्र राठिया Shri Harishchandra Rathia |
8.
|
21 |
कोरबा Korba |
श्री लखनलाल देवांगन Shri Lakhanlal Dewangan |
9.
|
24 |
मरवाही (अजजा) Marwahi (ST) |
श्री प्रणव कुमार मरपच्ची Shri Pranav Kumar Marpachhi |
10.
|
39 |
सरायपाली (अजा) Saraipali (SC) |
श्रीमती सरला कोसरिया Smt. Sarla Kosaria |
11.
|
41 |
खल्लारी Khallari |
श्रीमती अलका चंद्राकर Smt. Alka Chandrakar |
12.
|
53 |
अभानपुर Abhanpur |
श्री इन्द्रकुमार साहू Shri Indrakumar Sahu |
13.
|
54 |
राजिम Rajim |
श्री रोहित साहू Shri Rohit Sahu |
14.
|
56 |
सिहावा (अजजा) Sihawa (ST) |
श्री श्रवण मरकाम Shri Shrawan Markam |
15.
|
60 |
दौंडी लोहारा (अजजा) Daundi Lohara (ST) |
श्री देवलाल हलवा ठाकुर Shri Devlal Halwa Thakur |
16.
|
62 |
पाटन Patan |
श्री विजय बघेल, सांसद Shri Vijay Baghel, MP |
17.
|
73 |
खैरागढ़ Khairagarh |
श्री विक्रांत सिंह Shri Vikrant Singh |
18.
|
77 |
खुज्जी Khujji |
श्रीमती गीता घासी साहू Smt. Geeta Ghasi Sahu |
19.
|
78 |
मोहला-मानपुर (अजजा) Mohla-Manpur (ST) |
श्री संजीव साहा Shri Sanjeev Saha |
20.
|
81 |
कांकेर (अजजा) Kanker (ST) |
श्री आशाराम नेताम Shri Asharam Netam |
21.
|
85 |
बस्तर (अजजा) Bastar (ST) |
श्री मनीराम कश्यप Shri Maniram Kashyap |