Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राधिका नगर भिलाई में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

भिलाई। असल बात न्यूज़।।    राधिका नगर भिलाई में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां समारोह में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया...

Also Read



भिलाई।

असल बात न्यूज़।।   

राधिका नगर भिलाई में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां समारोह में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिला योग समिति राधिका नगर के द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाये शामिल हुई। 

समारोह में महिला पतंजलि दुर्ग जिला प्रभारी राज्य कार्यकारिणी सदस्य ममता साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। उन्होंने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर सूर्य नमस्कार के साथ महिलाओं ने पिरामिड बनाते हुए विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। महिला आयोग समिति की सदस्यों ने भक्ति गीत,राष्ट्र गीत के साथ विभिन्न योग आसनो का प्रदर्शन किया। 

कार्यक्रम में श्रीमती सुधा सोनी, सरिता अग्रवाल, शिखा गुप्ता, उर्मिला दीक्षित ललिता डफरे, सुनीता, अंबिका नायर,गीता,उर्मिला त्रिपाठी,उषा केवड़ा, जया, आशा इत्यादि महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।







  • ........


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता