Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Live मिशन चंद्रयान 3

  नई दिल्ली, बेंगलुरु। असल बात  एक्सक्लूसिव।।     00  Live मिशन चंद्रयान 3   भारत देश में इस समय 5:20 बजने जा रहे हैं और यहां शाम का धुंधलका...

Also Read

 





नई दिल्ली, बेंगलुरु।

असल बात एक्सक्लूसिव।। 

   00  Live मिशन चंद्रयान 3  

भारत देश में इस समय 5:20 बजने जा रहे हैं और यहां शाम का धुंधलका छाने लगा है लेकिन हम आपको सबसे पहले बता दें कि ये बारिश के दिन है, अभी मानसून का सीजन है और मानसून के प्रभाव के चलते जगह-जगह बारिश होती रही है लेकिन हम जहां हैं उस हिस्से में पिछले कुछ दिनों से बारिश थमी हुई है जिसके चलते अब धूप निकल रही है। धूप निकल रही है, लेकिन धूप गुलाबी है।धूप में अधिक तपन नहीं है जिसके चलते लोगों को धूप होने से अधिक परेशानी नहीं हो रही है। मानसून के इस सीजन में गर्मी पूरी तरह से खत्म तो नहीं हुई है लेकिन तापमान में काफी गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से निजात मिली है। अभी जो हवा चल रही है उसमें  ठंडक  महसूस हो रही है। ऐसे मौसम में,ऐसे वातावरण में आज लोगों में चंद्रयान 3 के चंद्रमा के सतह पर उतरने की प्रतीक्षा है और लोग इस घड़ी का इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं जब चंद्रयान चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरेगा। लोगों में आज चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने को लेकर उत्सुकता है। लोगों के द्वारा चंद्रयान 3 के लैंडर मॉडयूल के चंद्रमा की सतह पर उतरने का बेसब्री के साथ इंतजार किया जा रहा है। हमारे देश के इसरो के वैज्ञानिकों की टीम चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर प्रक्षेपण के काम को अब अंतिम रूप देने जा रही है। भारत देश के लिए अंतरिक्ष रिसर्च के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण अभियान है और इस अभियान की ओर पूरे के लोगों की देश की नजर लगी हुई है। 

असल बात न्यूज़ की टीम चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने के अभियान का पूरा कवरेज आपके सामने लाइव करने की कोशिश में लगी हुई है। हम आपको बता दें कि इस समय चंद्रयान तीन को चंद्रमा के सतह पर उतरने के अभियान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वैज्ञानिकों की टीम इस अभियान में लगातार जुटी हुई है। 

हम आपको सबसे पहले बता दे कि चंद्रयान तीन का लैंडर माड्यूल अपने सातवें चरण के बाद 370 किलोमीटर तक क्षेतीज दिशा में चल चुका है। यह अभियान कुल 9 चरण में पूरा होगा और चंद्रमा की सतह के पर उतरने के बाद लैंडर मॉडयूल के पेट से रोवर प्रज्ञान निकलेगा जो कि पूरे चंद्रमा की सतह पर कई किलोमीटर की दूरी तक भ्रमण करेगा। 

चंद्रयान-3 के लेंडर मॉडल को चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज  उसकी स्पीड को कम करना है। वैज्ञानिकों की टीम के द्वारा चंद्रयान 3 के लेंडर मॉड्यूल की स्पीड को कम करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं और अभी तक जो जानकारी मिली है लगभग 700 किलोमीटर बिलोसिटी को कम किया जा चुका है। वैज्ञानिकों की टीम ने कहा है कि लेंडर मोडयू ल सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है और स्पीड कम होने के बाद 24 किलोमीटर तक की ऊंचाई को तय कर चुका है और इसकी जो टाइमिंग तय की गई वह पूरी तरह से नॉर्मल है।



जो दर्शक हमारे साथ जुड़ गए हैं वह देख सकते हैं कि चंद्रयान-3 का लैडर मॉडयूल किस तरह से एक्टिव है और चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए आगे बढ़ रहा है। दूसरी तरफ दूसरे पिक्चर में इसरो के वैज्ञानिकों की वरिष्ठ वैज्ञानिकों की टीम नजर आ रही है जो चंद्रयान 3 को चंद्रमा की सतह पर उतारने के अभियान में काम  कर रहे हैं। 


आप सभी को यह जानकार काफी खुशी हो सकती है कि लैंडर मॉडयूल अब चंद्रमा के काफी करीब पहुंच गया है और चंद्रमा से अभी इसकी दूरी सिर्फ दो किलोमीटर तक रह गई है। लैंडर मॉडल की स्पीड को काफी कम किया गया है लेकिन जिस स्पीड से वह आगे बढ़ रहा है वह भी कम नहीं है।

आज वह रोमांचपूर्ण, दिल की धड़कने तेज कर देने वाला दिन आ गया है। आज भारत का Chandrayan 3 चंद्रमा पर शाम को सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। जैसे-जैसे चंद्रयान 3 चंद्रमा की ओर बढ़ते जा रहा है,देशवासियों के दिलों की धड़कने तेज होती आ रहे हैं। जिस तेजी से देश का यह मिशन आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे लोगों में खुशियां बढ़ती जा रही हैं। यह चंद्रयान, चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर लेगा, तो देश के लोगों की खुशियां चरम पर होगी।पूरे देश की नजर इस महत्वाकांक्षी मिशन पर लगी हुई है और हर जगह यही प्रार्थना की जा रही है कि भारत का चंद्रयान-3,चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग कर सके। इसके लिए कई जगह देवालयों में पूजा अर्चना शुरू होने की भी खबरें सामने आई हैं। आखिर हो भी क्यों ना।भारत वह देश बनने जा रहा है,जिसका अंतरिक्ष यान दुनिया में पहली बार चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करने जा रहा है। हमारे वैज्ञानिकों की टीम चंद्रयान-3 की स्थिति पर दिन रात पल-पल नजर रखे हुए हैं। उसके अंदरूनी क्रियाकलापों की जांच की जा रही है। हमारे लिए खुशी की बात है कि अभी चंद्रयान 3 के सारे सेक्शन को ठीक से काम करते हुए पाया गया है।

कहा जा सकता है कि चंद्रयान 3 दुनिया में एक नया इतिहास बनाने के तैयार है।अभी तक तीन देशों सोवियत यूनियन, द यूनाइटेड स्टेट और चीन के अंतरिक्ष यानों ने ही चंद्रमा पर लैंडिग की है लेकिन चंद्रमा के साउथ पोल पर किसी अंतरिक्ष यान ने अब तक लैंडिंग नहीं की है। रसिया का अंतरिक्ष यान लूना 25 चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने के मिशन पर बढ़ रहा था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वह क्रैश हो गया है। भारत का अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड कर लेगा तो यह दुनिया में बड़ी सफलता कामयाबी होगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लोगों के नजर भारत के इस मिशन की ओर लगी हुई है। Chandrayan 3 के चंद्रमा पर उतरने,और उस यादगार क्षण का स्वागत करने का भारत के लोग पूरी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इसरो ने चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए शैक्षणिक संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया था।