Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अवैध कब्जे का विरोध, महिलाओ ने थामी कमान, नगर पालिका कुम्हारी से गार्डन बनाने की मांग

  भिलाई। असल बात न्यूज़।।  वार्ड क्रमांक 19 ग्राम जंजगिरी बीएमआई चरौदा में रिक्त जमीन पर अवैध कब्जे करने का आज स्थानीय महिलाओं ने जमकर विरोध...

Also Read

 भिलाई।

असल बात न्यूज़।। 

वार्ड क्रमांक 19 ग्राम जंजगिरी बीएमआई चरौदा में रिक्त जमीन पर अवैध कब्जे करने का आज स्थानीय महिलाओं ने जमकर विरोध किया। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर वार्डवासियों के द्वारा सार्वजनिक बाल उद्यान बनाने की मांग की जा रही है लेकिन कुछ तत्वों के द्वारा यहां अवैध कब्जा किया जा रहा है। 

अब स्थानीय महिलाये इस अवैध कब्जे के विरोध में आ गई हैं। यहां अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल के स्थल पर नगर पालिका कुम्हारी के द्वारा कुछ निर्माण कार्य भी कराया गया है। बच्चों के खेलने के लिए फिसलपट्टी, झूला सी- सा एवं बैठने हेतु कुर्सियां भी लगा दी गई हैं। परंतु कुछ अवैध कब्जेधारियों की इस जमीन पर नजर लगी हुई है। बताया जा रहा है यहां ताला लगाने की कोशिश की गई तो महिलाओ ने उसका विरोध शुरू किया।  

आज वार्ड के बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस स्थल पर उपस्थित होकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों के द्वारा इस स्थल पर सार्वजनिक बाल उद्यान के निर्माण के लिए नगर पालिका कुम्हारी को ज्ञापन दिया गया है।