Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ की पावन भूमि को कलंकित करने का काम किया गया -- सांसद भी ज्यादा खेल

  नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।।  दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बोलने का मौका ...

Also Read

 


नई दिल्ली, छत्तीसगढ़।

असल बात न्यूज़।। 

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बोलने का मौका मिला तो उन्होंने केंद्र सरकार के कामकाज के ढेर सारी उपलब्धियां को गिनाते हुए छत्तीसगढ़ के कोटा क्षेत्र में 15 दिन पहले बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना का उल्लेख किया। जैविक खाद लेने के लिए तथा अन्य बातों पर यहां किसानों को कैसे धमकाया जाता है इस पर भी उन्होंने उदाहरण सहित कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। पूरी दुनिया के लोग भारत देश का नाम आज सम्मान के साथ लेते हैं।

लोकसभा अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बोलते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि वे उस राज्य से आते हैं जहां के लोग बहुत भोले भाले और सरल हैं। यह भगवान श्री राम की पूज्य माता जी कौशल्या माता की जन्मस्थली है। छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल क्षेत्र है। ओबीसी की जनसंख्या भी वहां अधिक है। यहां के लोगों को देखकर  छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के बारे में बोलते हुए उन्हें खुशी हो रही है लेकिन दुख भी है कि छग की पावन भूमि को कलंकित करने का काम  किया गया है। यहां पिछले 5 वर्षों में भ्रष्टाचार जिस तरह से बड़ा उससे छत्तीसगढ़ कलंकित हुआ है। एक समय दुनिया के लोग भारत देश को कमजोर पिछड़ा समझ कर टेढ़ी नजर से देखते थे।आज पूरी दुनिया में भारत देश की अलग पहचान बनी है और सब भारत देश का सम्मान करते हैं यह सब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में किए गए कार्यों की वजह से हो सका है।  आजादी के दीवानों ने मां भारती के सपुतो ने जो सपना देखा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज के सपने साकार हो रहे हैं।  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जब भी बाहर जब जातें हैं तब पूरी दुनिया वहां उनका बाहें फैलाकर उनका स्वागत सम्मान करती है। उन्होंने विपक्ष पर कहा ये मणिपुर की बात कर रहे थे ये लोग मैं इन्हें छत्तीसगढ़ में ले जाना चाहता हूं। राहुल गांधी जी जब आदीवासी क्षेत्र में गए थे वहां के क्या हालत है।  सांसद दीपक बैज बताएंगे  उन के क्षेत्र कोटा में पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार होता है। ज्यादा दिन भी नहीं हुआ, 15 दिन पहले की बात है। उस आदिवासी गांव को राष्ट्रपति अब्दुल कलाम साहब ने गोद लिया था मन सिहर जाता है मन दुखी हों जाता है ग्राम पंचायत के डुमरी डुमर गांव है। ये मणिपुर की बात करते हैं पुरा चिट्ठा गृहमंत्री जी ने खोल दिया है। 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को यहां चमकाया जाता है।  धूल मिटटी की बोरी को कम्पोस्ट बोल कर जबरदस्ती दादा गीरी से प्रति एकड़ 3 बोरी 300 सौ रुपए की दर से  3 बोरी का 9 00 सौ रुपए में दादा गीरी करते हुए इसे लेना ही पड़ेगा नहीं लोगों तो हम युरीया नहीं देंगे पोटाश नहीं देंगे कहते हैं। और इस तरफ़ हमारे  देश के प्रधानमंत्री  10 लाख करोड़ रुपए की सब्सिडी  किसानों को देकर उसी कीमत पर पहुंचा रहे है। छत्तीसगढ़ में राज्य उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से हर महीने पैसा पहुंचता है  कांग्रेस के मुख्यालय में तभी कांग्रेस चल रही है। यहां कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ ए टी एम मशीन है। कोयला घोटाला, शराब घोटाला, रेत घोटाला, मुरुम घोटाला, सीमेंट घोटाला, क्या क्या नहीं हुआ डी एम फंड घोटाला। माननीय पहले तो चारा घोटाला हुआ था यहां तो गोबर का भी घोटाला हों गया है गौ मूत्र में भी घोटाला हों गया है।