Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन

रायपुर। असल बात न्यूज़।।    अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया है। तबीयत अधिक बढ़ जाने ...

Also Read

रायपुर।

असल बात न्यूज़।।   

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया है। तबीयत अधिक बढ़ जाने पर उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लगभग 82 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को लगभग 4:30 बजे लखौली राजनांदगांव स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। सरल और गंभीर व्यक्तित्व वाले श्री भोजवानी का राजनीति में पक्ष और विपक्ष सभी लोगों से बेहद गहरा संबंध रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री भोजवानी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

82 वर्षीय श्री भोजवानी अपने जीवन के अंतिम समय तक राजनीति में सक्रिय रहे। कुछ वर्ष पहले उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी उसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होना उनका जारी रहा। वर्तमान में वे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि भी थे।

 अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री लीलाराम भोजवानी के आकस्मिक  निधन पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री भोजवानी का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्होंने पूरा जीवन आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया।

 

  मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।