Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विधायक धर्मजीत सिंह ने किया भाजपा में प्रवेश,कई पूर्व सीनियर अधिकारी भी भाजपा में शामिल

*धरमजीत सिंह के भाजपा में आने से हमारी शक्ति और बढ़ी:रमन सिंह *विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आना मेरा सौभाग्य  कांग्रेस की अन्यायी सरकार को ...

Also Read


*धरमजीत सिंह के भाजपा में आने से हमारी शक्ति और बढ़ी:रमन सिंह

*विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आना मेरा सौभाग्य  कांग्रेस की अन्यायी सरकार को उखाड़ फेकेंगे: धरमजीत सिंह


रायपुर।

असल बात न्यूज़।।  

लोरमी के विधायक वरिष्ठ नेता धर्मजीत सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश कर लिया है। वहीं कई पूर्व अधिकारियों ने भी भाजपा में प्रवेश किया है।राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में इन लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया। उल्लेखनीय है कि विधायक धर्मजीत सिंह छत्तीसगढ़ में प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। वह लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के संपर्क में रहे और श्री जोगी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्हें विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन किया था। बाद में जनता जोगी कांग्रेस बनने पर वे श्री जोगी के साथ जोगी कांग्रेस में भी चले गए और उसी पार्टी से पिछले विधानसभा चुनाव में विधायक निर्वाचित हुए।

अब विधानसभा चुनाव सिर पर है तो छत्तीसगढ़ की राजनीति में रोज नया बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है। विधायक धर्मजीत सिंह का कांग्रेस से जोगी कांग्रेस और उसके बाद अब भाजपा में प्रवेश इसी तरह की एक बड़ी घटना मानी जा रही है।अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह, रिटायर्ड आईएफएस एसएसडी बड़गैय्या, नगर पंचायत लोरमी के सभापति धर्मेंद्रगिरी गोस्वामी, नपं में विधायक प्रतिनिधि अविश यादव, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,  प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ,प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करने वाले सदस्यों का स्वागत किया। 

उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा और दुर्ग जिले के ग्राम खोला निवासी पंथी नृत्य कला के लिए समर्पित कलाकार पद्मश्री राधेश्याम बारले, रिटायर्ड आईएएस जीएस मिश्रा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर, पूर्व आईएएस आरपी त्यागी समेत आदिवासी समाज प्रमुखों, अजा समाज प्रमुखों समेत हजारों समाजसेवियों, युवाओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, महिला नेत्रियों, गणमान्य जनों ने राजधानी के अलावा प्रदेश के प्राय: सभी जिलों में सामूहिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर चहुँओर विकास के द्वार खुल रहे हैं, दूसरी ओर विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है। इसीलिए आज भाजपा के प्रति जन-विश्वास बढ़ा है और समाज के सभी वर्गों के सम्मानित जन लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। 

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस अवसर पर विधायक श्री सिंह सहित सभी नव भाजपा सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश और देश का वातावरण भाजपा के अनुकूल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में विजय के एक बड़े लक्ष्य की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विधायक श्री सिंह ने कहा, ‘विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा में शामिल होना मेरे लिए बेहद गौरव का पल है।‘ श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं ने न केवल छत्तीसगढ़, अपितु समूचे देश में क्रांतिकारी परिवर्तन की मिसाल पेश की है। अपनी नीति और सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पिछले 9 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और ग़रीब कल्याण के दृष्टिकोण से भारतीय राजनीति का स्वर्णकाल रहा है। 

  • ..........


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता