Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


02 अक्टूबर को सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस भरोसा यात्रा

  रायपुर।  असल बात न्यूज़।।      छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2023 को  विधानसभ...

Also Read

 

रायपुर। 

असल बात न्यूज़।।    

 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2023 को  विधानसभा-स्तरीय कांग्रेस भरोसा-यात्रा का आयोजन कर रही है। यात्रा के माध्यम से प्रदेश के समस्त 90 विधानसभा क्षेत्रों में अधिक से अधिक ग्रामों में पहुंचकर राज्य सरकार के जन-कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा अपने विगत 15 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढ़वासियों के साथ किये गये छल से आमजनता को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम, यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा करते हुए आमसभा के रूप में समापन किया जाना है।

कार्यक्रम में लोकसभा स्तर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव, उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा एवं रायगढ़, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर एवं कांकेर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग एवं बिलासपुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा एवं जांजगीर तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया रायपुर एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व करेंगे ।