Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भरोसे का सम्मेलन में 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

  भरोसे का सम्मेलन का आयोजन ग्राम ठेकवा में रायपुर।  असल बात न्यूज़।।     राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन में मुख्य...

Also Read

 



भरोसे का सम्मेलन का आयोजन ग्राम ठेकवा में


रायपुर। 

असल बात न्यूज़।।    

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और कार्यक्रम की अध्यक्षता  कर रहे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा  राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के लिए 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया । जिसमें 177 करोड़ 86 लाख रूपए के 1 हजार 691 कार्यों का भूमिपूजन एवं 177 करोड़ 36 लाख रूपए के 176 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। 

इस दौरान शासन की विभिन्न योजना अंतर्गत 8 हजार 593 हितग्राहियों को 3 करोड़ 25 लाख 74 हजार रूपए की सामग्री का वितरण किया गया। राजनांदगांव जिला अंतर्गत 98 करोड़ 73 लाख रूपए की लागत के 824 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। जिसमें 47 करोड़ 26 लाख रूपए के 793 कार्यों का भूमिपूजन एवं 51 करोड़ 47 लाख रूपए के 31 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 8 कार्य के लिए 19 करोड़ 22 लाख 38 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 3 कार्य के लिए 3 करोड़ 99 लाख 39 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 14 कार्य के लिए 2 करोड़ 57 लाख रूपए, जिला पंचायत राजनांदगांव के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एसएचजी के 38 कार्य के लिए 1 करोड़ 29 लाख 58 हजार रूपए, सामुदायिक सोकपिट के 389 कार्य के लिए 3 करोड़ 89 लाख रूपए, सामुदायिक शौचालय के 1 कार्य के लिए 5 लाख 50 हजार रूपए, एफसीटीपी वर्क के 3 कार्य के लिए 39 लाख 34 हजार रूपए, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के 126 कार्य के लिए 5 करोड़ 88 लाख 17 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 201 कार्य के लिए 8 करोड़ 10 लाख 15 हजार रूपए तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग के 1 कार्य के लिए 57 लाख 2 हजार रूपए, कृषि उपज मंडी समिति के 9 कार्य के लिए 1 करोड़ 28 लाख 53 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन किया ।

इसी तरह कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 7 कार्य के लिए 33 करोड़ 57 लाख 82 हजार रूपए, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग के 3 कार्य के लिए 13 करोड़ 7 लाख 19 हजार रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव के 10 कार्य के लिए 65 लाख 55 हजार रूपए, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के 1 कार्य के लिए 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रूपए एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के 5 कार्य के लिए 1 करोड़ 27 लाख 80 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 1 कार्य के लिए 12 लाख 70 हजार रूपए, सीजीएमएससी के 2 कार्य के लिए 32 लाख 72 हजार रूपए, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 2 कार्य के लिए 51 लाख 37 हजार रूपए के कार्यों का लोकार्पण हुआ।

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला अंतर्गत 124 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत के 567 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। जिसमें 65 करोड़ 15 लाख रूपए के 437 कार्यों का भूमिपूजन एवं 59 करोड़ 28 लाख रूपए के 130 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। सीजीएमएससी मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के 11 कार्य के लिए 41 करोड़ 58 लाख 8 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन शाखा के 3 कार्य के लिए 7 करोड़ 84 लाख 50 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 2 कार्य के लिए 2 करोड़ 20 लाख रूपए, जिला पंचायत राजनांदगांव के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एसएचजी के 93 कार्य के लिए 4 करोड़ 56 लाख 55 हजार रूपए, सामुदायिक सोकपिट के 142 कार्य के लिए 1 करोड़ 42 लाख रूपए, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के 56 कार्य के लिए 1 करोड़ 81 लाख 10 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 86 कार्य के लिए 1 करोड़ 14 लाख रूपए तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी के 17 कार्य के लिए 55 लाख 50 हजार रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर के 22 कार्य के लिए 1 करोड़ 26 लाख 30 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 2 कार्य के लिए 1 करोड़ 89 लाख 18 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग राजनांदगांव के 3 कार्य के लिए 87 लाख 56 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन किया। 

इसी तरह कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 5 कार्य के लिए 24 करोड़ 3 लाख 58 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 2 राजनांदगांव के 2 कार्य के लिए 21 करोड़ 20 लाख 59 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 2 कार्य के लिए 5 करोड़ 54 लाख 71 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी लिमिटेड के 3 कार्य के लिए 3 करोड़ 88 लाख रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 1 कार्य के लिए 16 लाख रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी के 8 कार्य के लिए 34 लाख रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर के 6 कार्य के लिए 30 लाख रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहला के 21 कार्य के लिए 1 करोड़ 12 लाख 46 हजार रूपए, स्कूल शिक्षा विभाग मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के 70 कार्य के लिए 27 लाख 74 हजार रूपए, सीजीएमएससी मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के 11 कार्य के लिए 1 करोड़ 60 लाख 60 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग के 1 कार्य के लिए 79 लाख 97 हजार रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया।

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत 132 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत के 476 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। जिसमें 65 करोड़ 45 लाख रूपए के 461 कार्यों का भूमिपूजन एवं 66 करोड़ 62 लाख रूपए के 15 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 7 कार्य के लिए 45 करोड़ 32 लाख 96 हजार रूपए, जिला पंचायत राजनांदगांव के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एसएचजी के 92 कार्य के लिए 4 करोड़ 51 लाख 72 हजार रूपए, सामुदायिक सोकपिट के 185 कार्य के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपए, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के 98 कार्य के लिए 3 करोड़ 23 लाख 51 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 64 कार्य के लिए 1 करोड़ 41 लाख रूपए तथा कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग के 2 कार्य के लिए 3 करोड़ 23 लाख 34 हजार रूपए, कार्यालय नगर पालिका परिषद खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के 10 कार्य के लिए 2 करोड़ 44 लाख 38 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के 1 कार्य के लिए 2 करोड़ रूपए,  कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 2 कार्य के लिए 1 करोड़ 43 लाख 52 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन होगा। 

इसी तरह कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 3 कार्य के लिए 47 करोड़ 98 लाख 34 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 6 कार्य के लिए 16 करोड़ 59 लाख 43 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के 1 कार्य के लिए 8 लाख 50 हजार रूपए, कार्यालय नगर पालिका परिषद खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के 5 कार्य के लिए 2 करोड़ 4 लाख 74 हजार रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया। 


भरोसे का सम्मेलन, नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे का सम्बोधन आरम्भ

. जय जोहार से अपने संबोधन की शुरूआत

. राजनांदगांव जिले के पुरोधाओं का स्मरण किया। इसके साथ ही गुरु घासीदास, शहीद वीरनारायण सिंह को नमन किया।

. छत्तीसगढ़ का इतिहास बलिदान का है। यह सांप्रदायिक सद्भाव की धरती है। जांजगीर में मैं भरोसे का सम्मेलन आया था। जांजगीर में मेडिकल कालेज का नामकरण मिनी माता के नाम से किया गया है। यहां शीघ्र ही मेडिकल कालेज आरंभ होगा। 

. मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने जिस तरह से काम किया है। वो अभूतपूर्व है। जो भरोसा उन्होंने किया वो निभाया है।

. ये गरीबों की, दलितों की, पिछड़े ही और किसानों की सरकार है। यहां के लोग बहुत मासूम हैं। अपने काम में मसरूफ रहते हैं। दूसरी बातों में इनको ध्यान नहीं रहता।

.  गांधी जी कहते थे कि मैं ऐसे भारत का निर्माण करना चाहता हूँ जहां गरीब से गरीब आदमी भी महसूस करें कि देश उनका है। एक जमाना था जब बहुत कम धान किसानों का खरीदा जाता था। अब इस साल एक लाख सात हजार मीट्रिक टन धान खरीदा जा रहा है।

. 19 लाख किसानों का कृषि ऋण माफ किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना हमने लाई। इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गये। लघु वनोपज हम लोग खरीद रहे हैं। आदिवासी भाईबहनों को वनाधिकार दिया गया।

.हमने बेरोजगारी भत्ता बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया। केंद्र सरकार ने भी छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की बहुत तारीफ की।

. जितना अच्छा काम छत्तीसगढ़ में हो रहा है वो पहले कभी नहीं हुआ था। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक 5 साल में 40 लाख लोग छत्तीसगढ़ में गरीबी से बाहर आये हैं।

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का संबोधन आरंभ

. आज भरोसे के सम्मेलन में आप सभी के बीच हम उपस्थित हुए हैं। यहां खूब बारिश हो रही है। अन्नदाता बहुत खुश है। अब तक 4 भरोसे का सम्मेलन हो चुका है। आज हमारे बीच खड़गे जी पुनः आये हैं। यह मुक्तिबोध की धरती है। हमारे लोककलाकारों की धरती है।

. राजनांदगांव संस्कारधानी है। यहाँ से निकले बड़े कलाकारों को नमन करता हूँ। 

. सबका राशन कार्ड बन रहा है। किसी का राशन कार्ड कट नहीं रहा है। नई बहू आ गई, परिवार अलग हो गया तो भी राशन कार्ड बन रहा है। आदिवासी क्षेत्र में गुड़ बंट रहा है। किसी गरीब को अनाज के बिना तकलीफ नहीं हो रही है। हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान भी खरीदेंगे। 

. कोरोना महामारी के बावजूद हमने किसानों से धान की खरीदी जारी रखी। हम हमेशा किसान, मजदूर के हित में काम करते हैं। हम दो रुपए में गोबर खरीदते हैं। आज गौपालक हो, किसान हो, बेरोजगार साथी हो, हम सबको पैसा देते हैं। हम हर पंद्रह दिन में डीबीटी के माध्यम से पैसा देते हैं। हर तीन महीने में किसानों के खाते में पैसे डालते हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को पैसा भेजते हैं। बेरोजगारों को हर महीने पैसे देते हैं।

. हम आम जनता को ताकतवर बनाने का काम करते हैं। हमने फैसला किया है कि सात लाख लोगों को पक्की छत देना है। हमने अभी जो सामाजिक आर्थिक सर्वे कराया है उसमें 47 हजार लोग ऐसे मिले हैं जिन्हें मकान चाहिए, उन्हें हम मकान दिलाएंगे।

. हमने शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़िया काम किया है। 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। पुरानी पेंशन स्कीम लांच की है। कोटवारों, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है।

. हम अपने त्योहारों पर अवकाश दे रहे हैं। बहुत सुंदर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कर रहे हैं। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य इनके आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

. छत्तीसगढ़ को सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से समृद्ध करने का काम हम लोग करेंगे।


.