Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पालीथिन के खिलाफ निगम की छापेमारी,15 सब्जी व्यवसायियों से प्लास्टिक जब्त कर किया जुर्माना -बाजार क्षेत्र में निगम की दबिश,चेकिंग अभियान से व्यापारियो में हड़कंप

 दुर्ग दुर्ग/ नगर पालिक निगम द्वारा शहर की इंदिरा मार्केट सब्जी बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। 15 सब्जी...

Also Read

 दुर्ग


दुर्ग/ नगर पालिक निगम द्वारा शहर की इंदिरा मार्केट सब्जी बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। 15 सब्जी व्यवसायियों के पास से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाही कर जब्त की गई और इन पर 1 हज़ार 5 सौ रुपये जुर्माना लगाया गया। चेतावनी दी गई कि यदि आगे से प्रतिबंधित पालीथिन या प्लास्टिक मिला तो सख्त कार्रवाई होगी। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्हें शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। बाजार विभाग टीम ने शहर की बाजार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रय व उपयोग के खिलाफ कार्रवाई की गई। बाजार अधिकारी जावेद अली ने बताया कि पहली जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं का विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग प्रतिबंधित किया गया है। डेढ़ दर्जन से अधिक ऐसी सामग्री प्रतिबंधित की गई हैं, जो दैनिक उपयोग का हिस्सा बन गई है।दुकानदारों को चेताया गया कि दोबारा प्रतिबंधित प्लास्टिक पाएं जाने पर चार गुना तक जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी।पालीथिन के खिलाफ नगर निगम  ने छापेमारी कर 15 सब्जी व्यवसायियों से प्लास्टिक जब्त कर किया जुर्माना की कार्रवाही सब्जी बाजार क्षेत्र में बाजार विभाग के अमला की दबिश,चेकिंग अभियान से व्यापारियो में हड़कंप।अभियान के दौरान सहायक बाजार अधिकारी थान सिंह यादव,भुवनदास साहू,ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव,संकेत धर्मकार सहित टीम मौजूद रहें।