Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


2.90 करोड़ के​ विकास कार्य की विधायक देवेंद्र यादव ने दी सौगात- छावनी में चली प्रगति यात्रा,इस दौरान घर-घर जाकर लोगों से मिले विधायक

 भिलाई भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार प्रगति यात्रा कर रहे हैं। बारी-बारी से पैदल-पैदल भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रगति या...

Also Read

 भिलाई



भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार प्रगति यात्रा कर रहे हैं। बारी-बारी से पैदल-पैदल भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रगति यात्रा निकाल रहे हैं। जिसमें उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हो रहे है। 

इसी कड़ी में विधायक श्री यादव 6 सितंबर को छावनी क्षेत्र में प्रगति यात्रा निकाली। जहां वे पैदल चलते हुए क्षेत्र के एक -एक गली मोहल्ले से होकर गुजरे। एक-एक घर में गए। लोगों से मिले। उनका हा​लचाल जाना और उनकी समस्याएं भी पूछी। लोगों से विकास कार्य को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान  वार्ड के नागरिकों और महिलाओं ने उनका पुष्प हार से भव्य स्वागत किया। बारी-बारी से वार्डवासियों ने उनकी आरती उतारी और तिलक लगाकर सम्मान किया। अपने घर में विधायक को देख कर लोग काफी खुश हुए। इस दौरान विधायक श्री यादव ने बड़े बुजुर्गों और माताओं का चरण छू कर प्रणाम किए और आशीर्वाद लिए। इस पूरे यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने वार्डवासियों को कई सौगात भी दी है। 

बॉक्स

डेढ़ करोड़ से होगा नंदिनी रोड का चौड़ीकरण 

वार्ड 38 और 39 नंदिनी रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। करीब 1 करोड़ 34 लाख की लागत से चौड़ी करण काम जल्द शुरू करेंगे। 6 सितंबर बुधवार को शाम 4 बजे केनाल रोड स्टा​र्टिंग पाइंट देना बैंक के पास भूमिपूजन कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। महापौर नीरज पाल भी विधायक के साथ ​भूमिपूजन में शामिल हुए। जहां विधायक ने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों ने इस​ विकास कार्य का भूमिपूजन करवाया। सालों से क्षेत्र के नागरिकों की यह मांग ​थी कि इस सड़क को बनाया जाए। 

बॉक्स

भिलाई नगर विधायक लगातार करोड़ों के विकास कार्य की सौगात दे रहे हैं। 17 लाख की लागत से वार्ड 40 मुक्तिधाम एवं दर्री तालाब के पास गार्डन विकास कार्य। 1.89लाख  से वार्ड 40 श्रमिक नगर छावनी में जिम सामग्री प्रदाय। 5लाख की लागत से वार्ड 40 मानस भवन के छत पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 5 लाख की लागत से वार्ड 40 में सामुदायिक भवन के बाजू में जिम भवन निर्माण, 12 लाख की लागत से लक्ष्मण नगर बस्ती में पेवर ब्लॉक लगाया गया है। इन सभी विकास कार्य का लोकार्पण किया गया। 

इन विकास कार्यों का भूमिपूजन 

5 लाख से वार्ड 40 श्रमिक नगर हनुमान मंदिर के समीप मंच निर्माण, 7 लाख से मंगल बाजार परिसर में प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्य। 8 लाख की लागत से छावनी चौक से तिरंगा चौक मुख्य मार्ग का सौंदर्यीकरण, 5 लाख की लागत से शीतला मंदिर के पास भवन निर्माण, 5 लाख की लागत से राधा कृष्ण मंदिर के पास भवन निर्माण, 2.86 लाख की लागत से शंकर नगर हनुमान मंदिर का जीर्णोंद्धार, 9.98 लाख की लागत से बिजली नगर शंकर नगर श्रीराम होटल के पास सीसी रोड, 5 लाख की लागत से श्रमिक नगर में मंच निर्माण, 6.50 लाख की लागत से छावनी में प्रकाश व्यवस्था,13.57 लाख में सीमेंटीकरण, पाइप लाइन विस्तारीकरण प्रकाश व्यवस्था, सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। इन सभी विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है।