Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान भव: अभियान का शुभारंभ- आयुष्मान भव: अभियान में अबतक कबीरधाम जिले के 3000 से अधिक लोग की हुई जांच, उप स्वास्थ्य केंद्रों में 5 दिनों में लगा 142 से अधिक हेल्थ कैंप लोगों को मिला लाभ

 कवर्धा कवर्धा,  कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्धन में कबीरधाम जिले में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं वा स्वास्थ्य देखभाल की क्रियान्वयन के लि...

Also Read

 कवर्धा


कवर्धा,  कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्धन में कबीरधाम जिले में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं वा स्वास्थ्य देखभाल की क्रियान्वयन के लिए आयुष्मान भव: अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आयुष्मान मेला का आयोजन जिले में दो स्तर पर किया जा रहा है जिसके प्रथम स्तर पर आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में जैसे एन सी डी, टीवी, लेप्रोसी तथा मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। इसी प्रकार द्वितीय स्तर पर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में साप्ताहिक रूप से स्वास्थ्य विभाग के शिशु रोग, शल्य चिकित्सा, जनरल मेडिसिन, नाग कान गला रोग, चर्म रोग तथा दांत चिकित्सा  सहित अन्य रोग के विशेषज्ञ के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ चिकित्सकों के माध्यम से मरीजों की स्क्रीनिंग एवं जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है जिले में 17 सितंबर से चालू हुए इस अभियान में अब तक अलग-अलग ब्लॉक में 142 हेल्थ कैंप उप स्वास्थ्य केदो के माध्यम से लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इसका लाभ अब तक 3000 से अधिक लोगों को मिल गया है।


 स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार कबीरधाम धाम जिले के सभी विकासखंड के स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान भव: अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय में विभिन्न योजनाओं के अलग-अलग क्रियाकलापों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आम जनों को दिया जा रहा है। 


23 सितंबर को मनाया गया आयुष्मान भारत दिवस


 विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी 23 सितंबर को आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया।


आयुष्मान भारत दिवस के उपलक्ष में उपलक्ष में जिला चिकित्सालय कबीरधाम में समस्त  कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर की कार्यशाला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें आयुष्मान भारत योजना से संबंधित का आयोजन किया गया जिसमें आयुष्मान भारत की  जानकारी दी गई।  आयुष्मान सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग भी दी गई। आयुष्मान योजना के प्रचार-प्रसार एवं लोगों को आयुष्मान योजना का अधिक से अधिक लाभ दिए जाने हेतु प्रेरित किया गया।



 अभियान की अगली कड़ी में 2 अक्टूबर को 2 अक्टूबर को होगी विशेष ग्राम सभा


तीन चरणों में चलने वाले इस अभियान में 23 सितंबर 2023 को आयुष्मान भारत दिवस एवं 2 अक्टूबर को जिले में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का प्रचार प्रसार तथा योजना से संबंधित जानकारी दी जाएगी इसके साथ ही दिन इस दिन ग्रामीणों के अंगदान करने प्रेरित किया जाएगा। कबीरधाम जिले में अभी तक 20 से अधिक लोगों ने अंगदान करने के लिए अपनी रुचि दिखाई है एवं विशेष ग्राम सभा में लोगों को अनुदान का महत्व भी समझाया जाएगा इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य केदो में आयुष्मान कार्ड से वंचित हितग्राहियों को मेले में भाग लेकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया जाएगा।