Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जवाब देना हैं छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करना हैं भाजपा की सरकार बनाना हैं - रघुवर दास, छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाना हैं - रघुवर दास- यात्रा संयोजक शिवरतन शर्मा, केदार कश्यप और भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया आमसभा को संबोधित

दुर्ग भाजपा की परिवर्तन यात्रा -1 आज 20 सितंबर बुधवार को अपने नवम दिन बेमेतरा से प्रारंभ होकर धमधा होते हुए अहिवारा पहुंची जहां भाजपा की परि...

Also Read

दुर्ग




भाजपा की परिवर्तन यात्रा -1 आज 20 सितंबर बुधवार को अपने नवम दिन बेमेतरा से प्रारंभ होकर धमधा होते हुए अहिवारा पहुंची जहां भाजपा की परिवर्तन यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ और हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़कर स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। जगह जगह स्वागत क उपरांत यात्रा सभा स्थल पहुंची जहां विशाल जनसमूह ने यात्रा का स्वागत किया और आशिर्वाद दिया। भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति एवं प्रदेश सरकार की करगुजारियों से त्रस्त 53 लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता रघुवर दास  ने भाजपा गमछा पहनाकर दिलाई|


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अहिवार में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला, शराब घोटाला, गौठान घोटाला, चावल घोटाला घोटाला घोटाला चल रहा हैं, झारखंड में भी शराब घोटाले का सिंडीकेट यहीं से भेजा जा रहा यह सब छत्तीसगढ़ के भविष्य के लिए ठीक नहीं हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करना हैं। छत्तीसगढ के युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। महादेव ऐप  सट्टा का खेला चल रहा हैं, नशा का, ड्रग्स का काला कारोबार छत्तीसगढ़ में चल रहा है फल फूल रहा हैं। यह छत्तीसगढ़ के तरुणायी के लिए खतरनाक हैं इसलिए परिवर्तन करना हैं। बीरनपुर में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं यह आप सब के लिए चिंतन का विषय है आखिर आज इसकी नौबत क्यों आई जो बिरनपुर में साहू समाज के युवक को अपनी जान गवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाना हैं। झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जवाब देना हैं छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करना हैं। उन्होंने गणेश चतुर्थी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नारी शक्ति के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास करने का काम मोदी जी के नेतृत्व में चल रहा हैं नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने की दिशा में काम किया जा रहा हैं यह गर्व का विषय हैं।


परिवर्तन यात्रा -1 के संयोजक भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज परिवर्तन यात्रा का नौवा दिन हैं दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर हम चले थे और आज आपके शहर में अहिवारा में पहुंचे हैं। 2003 में  हमने परिवर्तन यात्रा निकाली थी और जनता का आशीर्वाद हमे प्राप्त हुआ आज छत्तीसगढ़ राज्य बने 23 वर्ष पूर्ण हो गए हैं, 15 साल भाजपा की सरकार रही और उन्ही 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर बदली, आज एक रुपया किलो चावल मिल रहा तो यह भाजपा सरकार की सोच थी, छत्तीसगढ़ में आज जो भी विकास दिखता हैं वह सब भाजपा सरकार के समय का हैं। आज छत्तीसगढ़ में क्या चल रहा हैं भ्रष्टाचार चल रहा हैं अधिकारी सब जेल में हैं। कोयला घोटाला, शराब घोटाला चल रहा हैं।  हिंदुस्तान जिंदाबाद कहने पर हत्या हो जाती हैं यह कानून व्यवस्था की पोल खोलता हैं। चोरी डकैती लूट, हत्या बलात्कार छत्तीसगढ़ में आम हो चला है शासन प्रशासन मौन हैं। किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ, दो साल के बोनस का आता पता नहीं हैं। 


पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने अहिवार में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मन बना लिया हैं कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन करना हैं भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस को बदलना हैं और भाजपा की सरकार बनाना हैं। कांग्रेस के राज में शराब की होम डिलेवरी हो रही हैं और इन्होंने शराबबंदी का वादा किया था। इससे दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता हैं? उन्होंने कहा कि बिजली बिल हॉफ का वादा था। आज बिल बढ़ गया हैं। अहिवारा में विकास भाजपा सरकार के समय में हुआ हैं। आज प्रदेश का विकास रुक गया हैं। अहिवारा का विकास रुक गया हैं। पीएचई मंत्री यहां के विधायक हैं कितना पाईप लाईन बिछ गया आज जनता पुछ रही हैं। विकास को आगे बढ़ाना हैं तो परिवर्तन करना होगा और कमल खिलाना पड़ेगा।


भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपई जी को याद करते हुए उन्हें नमन किया और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए आभार माना साथ ही छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाने जनता से अपील की।



दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, पदम श्री अवार्ड से सम्मानित उषा बारले, अहिवारा विधानसभा प्रभारी रामकुमार साहू पूर्व विधायक सावलाराम डहरे, डोमन लाल कोर्सेवाडा, जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, रवि शंकर सिंह, नटवर ताम्रकार, अशोक बाफना, गजेंद्र यादव, लिमन साहू ,सुषमा जेठानी, जितेंद्र यादव, उपकार चंद्राकर, रितेश सिंह ,आनंद ताम्रकार ,सतीश साहू ,जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला मनहर उपस्थित रहे