Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सुपेला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सुपेला क्षेत्र के दुरदांत अपराधी वीरेन्द्र सेन उर्फ वीरेन्द्र नाई को किया गिरफ्तार -आरोपी के कब्जे से रिवाल्वर बरामद

भिलाई, सुपेला   आमजनो को रिवाल्वर दिखाकर फैला रहा था दहशत पूर्व में भी सिपाही के उपर चलाया था गोली पूर्व में भी आरोपी के विरूद्ध दर्ज है कई ...

Also Read

भिलाई, सुपेला


 







आमजनो को रिवाल्वर दिखाकर फैला रहा था दहशत


पूर्व में भी सिपाही के उपर चलाया था गोली


पूर्व में भी आरोपी के विरूद्ध दर्ज है कई मामले

                    ज्ञात हो कि दिनांक 16.09.2023 के सूचना मिली कि थाना सुपेला के आदतन अपराधी वीरेन्द्र नाई मिलन चैक उमा महेश्वरी के घर के पास कृष्णा नगर आम जगह में  रिवाल्वर लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है।

             पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, *श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, श्री विश्वदीपक त्रिपाठी* के मार्गदर्शन में आदतन बदमाशो पर सतत् निगाह रखते हुए अपराधियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। दिनांक 16.09.2023 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि थाना सुपेला के आदतन अपराधी वीरेन्द्र नाई अपने पास रिवाल्वर रखा है एवं आम लोगो व आने जाने वाले राहगीरो को डरा धमका कर परेशान कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को आता देख वीरेन्द्र नाई भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से रिवाल्वर जप्त किया गया। आरोपी वीरेन्द्र नाई को आज दिनांक 16.09.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। आरोपी वीरेन्द्र नाई पूर्व में भी सिपाही के उपर गोली चला चुका है। आरोपी के द्वारा क्षेत्र में डर का माहौल बनाने के लिए रिवाल्वर रख के लोगों को डराया धमकाया जा रहा था, आरोपी आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज है। 

         इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, उप निरी. रजनीकांत दीवान प्र.आर. संतोष शर्मा, आर. जुनैद सिद्दीकी, सूर्यप्रताप सिंह, सुरेन्द्र पटेल, रवि साव, श्याम जी मिश्रा का विशेष योगदान रहा।


की गई कार्यवाही:

अपराध क्रमांक:- 762/2023

धारा:- 25.27 आम्र्स एक्ट

जप्ती:- एक रिवाल्वर

गिरफ्तार आरोपी:- वीरेन्द्र सेन उर्फ वीरेन्द्र नाई पिता हरीशचन्द्र सेन उम्र 40 साल निवासी मिलन चैक कृष्णा नगर सुपेला जिला दुर्ग छ.ग