Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बारिश में मकान ढह जाने से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, गिरोला में एक युवक ने फांसी लगा ली

पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने अर्पित की श्रद्धांजलि   कोंडागांव।  असल बात न्यूज़।।          00 नगर प्रतिनिधि    कोंडागांव जिले में आज दि...

Also Read

पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 कोंडागांव।

 असल बात न्यूज़।।   

      00 नगर प्रतिनिधि   

कोंडागांव जिले में आज दिन भर रह- रहकर बारिश हुई। बारिश के चलते यहां दुखद घटना भी सामने आई है। एक मकान ढह जाने से उस परिवार के एक व्यक्ति की मौत हो गई वही उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय कोंडागांव ले जाया गया है। वही यहां के गिरोला गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना यहां से 14 किलोमीटर दूर स्थित सातगांव की है। बताया जाता है की घटना के समय दोनों पति-पत्नी घर पर थे दोपहर में बारिश से घर की दीवार ढह गई। दुर्घटना में जगत सेठिया उम्र 70 वर्ष की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घायल महिला का नाम रामदेइ सेठिया बताया जा रहा है उसकी उम्र लगभग 70 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

यहां के गिरोला गांव में सौरभ वैद्य नामक युवक ने उम्र 25 वर्ष  अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक अपने गांव में ही अपने माता-पिता के साथ मिलकर किराने की दुकान चलाता था और घटना के दिन भी वह दोपहर में दुकान से घर वापस लौटा था। पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने मृतक  सौरभ वैद्य के निवास पर जाकर उसके परिजनों को सांत्वना दी है। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से मृत श्री सेठिया के परिजनों को सरकार से सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया है।


  • ........


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता