कोंडागांव। असल बात न्यूज़।। भारतीय जनता पार्टी की आगामी 13 सितंबर को कोंडागांव पहुंच रही परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए जोरों से...
कोंडागांव।
असल बात न्यूज़।।
भारतीय जनता पार्टी की आगामी 13 सितंबर को कोंडागांव पहुंच रही परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए जोरों से तैयारी चल रही हैं। इस दिन यहां इसकी सभा भी होगी जिसमें हजारों लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। पूर्व मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी गांव- गांव पहुंचकर आम लोगों से परिवर्तन यात्रा का स्वागत करने तथा सभा में शामिल होने की अपील कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी की आगामी 12 सितम्बर से दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा शुरू होने जा रही है।दंतेवाड़ा से प्रारंभ होने वाली पहली यात्रा को मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।पहली यात्रा दंतेवाडा से प्रारंभ होकर माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर निकलेगी एवं माँ महामाया देवी की भूमि में संपन्न होगी। इस दौरान परिवर्तन यात्रा तेरह सितंबर को कोंडागांव पहुंचेगी।
सुश्री लता उसेंडी ने बताया है कि परिवर्तन यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय व प्रादेशिक वरिष्ठ नेताओं के द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से निकलकर बिलासपुर पहुंचने के पहले तक 16 दिनों में 1,728 किमी की का सफर तय करेगी और तीन संभागों के 21 जिलों तक पहुँचेगी। यात्रा के दौरान 45 आमसभाएँ, 32 स्वागत सभाएँ और 5 रोड शो होंगे। यह छत्तीसगढ़ के लिए काफी महत्वपूर्ण यात्रा होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी करने वाली प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, अन्याय-अत्याचार के खिलाफ आयुक्त की जा रही है। उन्होंने सभी आम लोगों, खासतौर पर ग्रामीणों से परिवर्तन मात्रा को भारी भीड़ जताकर सफल बनाने की अपील की है।