Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


चारा घोटाला कर लालू जेल गए, अब छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला वालों की बारी है: गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

 परिवर्तन यात्रा: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत संग डोंगरगांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह डोंगरगांव।  असल बात न्यूज़।।      भार...

Also Read

 परिवर्तन यात्रा: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत संग डोंगरगांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह


डोंगरगांव। 

असल बात न्यूज़।।   

 भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा में अर्जुन पहुंचे।इस दौरान उनके साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।

आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनता को पिछले 15 साल में भाजपा की सरकार में हुए विकास कार्यों की याद दिलाई तथा पिछले 9 साल के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को घेरते हुए उन्होंने प्रदेश में हो रहे घोटालों और बढ़ रहे अपराध के प्रति भी अपनी आवाज बुलंद की तथा जनता से कांग्रेसी कुशासन को हटाकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

इसके साथ ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की सरकार एक घोटालेबाज सरकार है।

साथ ही गोबर घोटाले को लेकर उन्होंने कहा कि चारा घोटाले के मामले में लालू यादव को जेल हुई अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में गोबर घोटाला हुआ है और जल्द ही इस घोटाले में भी लोगों को जेल होगी।

अभी तक तो मुख्यमंत्री के अधिकारी ही जेल गए हैं लेकिन जल्द ही गोबर घोटाला में लिप्त बाकी लोग भी जेल जाएंगे।