Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


परिवर्तन यात्राओं की पुख्ता सुरक्षा के लिए गृह सचिव, डीजीपी से मिलेंगे- सुरेंद्र कौशिक- भाजपा को भूपेश पर भरोसा नहीं

 दुर्ग दुर्ग। भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने जारी की गई अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा भ्रष्ट, निकम्मी, अराजक भूपेश सरकार के ...

Also Read

 दुर्ग



दुर्ग। भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने जारी की गई अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा भ्रष्ट, निकम्मी, अराजक भूपेश सरकार के खिलाफ निकाली जाने वाली दो परिवर्तन यात्राओ की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक से भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता ने मुलाकात की है क्योंकि भाजपा के कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग हो रही है। भाजपा के एक विधायक भीमा मण्डावी जी की हत्या की जा चुकी है। मोहला मानपुर में एक सभा में कांग्रेस विधायक की मौजूदगी में कहा गया कि भाजपा के नेता आएं तो उन्हें काट दिया जाए। यह सरकार सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।  उन्होंने बताया कि 10 फरवरी 2023 को नारायणपुर में सागर साहू की टारगेट किलिंग हुई। नीलकंठ कक्केम की आवापल्ली, बीजापुर में  05 फरवरी को टारगेट किलिंग हुई।  बुधराम कर्टेम की टारगेट किलिंग बास्तानार, बस्तर में 16 जनवरी को हुई।  रामधर अलामी की बारसूर, दंतेवाड़ा में 11 फरवरी को टारगेट किलिंग हुई।अर्जुन काका  की इलमिड़ी, बीजापुर में  21 जून को टारगेट किलिंग हुई।


हमारे कार्यकर्ता, हमारे पदाधिकारियों की हत्या नक्सलवाद का बहाना बनाकर की गई है। आज तक उनके हत्यारों को पकड़ा नहीं गया है। यह सब भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे। चुन चुन कर भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है। ऐसे समय पर हम डीजीपी और गृह सचिव से यात्रा की सुरक्षा की मांग करेंगे क्योंकि हमें मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से कोई उम्मीद नहीं है। उनके शासनकाल में तो छत्तीसगढ़ में लगातार हत्या, बलात्कार, पुलिस के साथ मारपीट, भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करना आम बात है। हम मांग करते हैं कि भाजपा की दोनों परिवर्तन यात्रा में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।