Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मैं भी अपने बचपन में भंवरा, पिट्ठूल खूब खेली हूं और लड़कों को हराती थी - प्रियंका गांधी ,झलकियां.. झलकियां... झलकियां...

  भिलाई। असल बात न्यूज़।।  झलकियां, झलकियां..झलकियां..।।  0   महिला समृद्धि सम्मेलन में महिलाओं की भारी भीड़ जुटी थी। दूर-दूर के इलाकों से म...

Also Read

 





भिलाई।

असल बात न्यूज़।। 

झलकियां, झलकियां..झलकियां..।। 

0  महिला समृद्धि सम्मेलन में महिलाओं की भारी भीड़ जुटी थी। दूर-दूर के इलाकों से महिलाएं सम्मेलन में शामिल होने पहुंची थी। प्रियंका गांधी कार्यक्रम में सबसे पहले महिलाओं के पास पहुंची और महिलाओं से बातचीत भी की जिससे महिलाएं काफी खुश नजर आई। 

0  प्रियंका गांधी ने इस्पात नगरी भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन में काफी समय दिया। वे लगभग 1:00 बजे के पहले यहां पहुंच गई थी और शाम 4:00 बजे तक मंच पर रही। 

 0  प्रियंका गांधी ने सम्मेलन में अपने उद्बोधन में बताया कि उन्होंने भी बचपन में खूब भंवरा और पिट्ठुल खेला है और लड़कों को हराती थी तो उनकी बातें सुनकर महिलाओं ने जमकर तालियां बजाई। असल में भंवरा और पिट्ठुल तथा छत्तीसगढ़ के अन्य  खेलों के बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उद्बोधन से बातें शुरू हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि दीदी प्रियंका गांधी को यहां भंवरा चलाने को मिला तो उन्होंने उसे सीधे चला दिया। सब लोग इसे देखते रह गए कि वे भी भंवरा चला सकती हैं। उल्लेखनीय है कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के बाद से भंवरा पिट्ठूल जैसे खेल काफी चर्चाओ में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कई बार भंवरा चलते हुए फोटो खिंचवाई है और वह इसको लेकर बातें भी करते रहे हैं। दूसरी तरफ विपक्ष के लोगों ने भी इस पर कई तरह के कमेंट किए हैं। प्रियंका गांधी यहां आई तो सम्मेलन में उपस्थित उत्साहित महिलाओं ने उनसे भी भंवरा चलाने का आग्रह गया। और उन्होंने एक मंजे हुए खिलाड़ी की तरह भंवरा चलाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में इसका जिक्र किया तो प्रियंका गांधी ने भी अपने भाषण में उसके बारे में खुलकर बातें की और उन्होंने बताया कि वह भी भंवरा, पिट्ठुल, बाटी जैसे खेल अच्छा खेलती थी और उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह महिला सम्मेलन है तो महिलाओं को जानकर खुशी होगी कि वे इसमें  लड़कों को हराती थी। महिलाओं ने उनकी यह बातें सुनकर जमकर तालियां बजाई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में भी ये खेल हर घर में खेला जाता है। और लड़कियां भी इसे खेलती हैं।

 0  प्रियंका गांधी ने यहां कहा कि उनके पापा राजीव गांधी जी के जमाने की  राजनीति और अब की राजनीति में बहुत फर्क आ गया है। पहले लोगों को अपने कर्तव्य का एहसास होता था और कर्तव्य का ईमानदारी से पालन किया जाता था।अब जो राजनीति चल रही है उसमे धर्म की बातें जाति की बाते आ गई है।वास्तविक मुद्दे पीछे हो गए हैं।

 0  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दोस्त पर यहां कई सारे बातें सुनने को मिली। प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। युवा काम के लिए रोज भटक रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री के को दोस्त एक दिन में 1600 करोड रुपए कैसे कमा रहे हैं।

0   प्रियंका गांधी ने अपने उद्बोधन में उसूलों पर चलने वाली राजनीति के बारे में कई सारी बातें की। उन्होंने कहा कि आजादी मिलने के बाद से देश में कांग्रेस पार्टी में सत्ता में रही है। कांग्रेस पार्टी ने देश के हित के लिए, आम लोगों के हित के लिए काम किया। आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने हमें देश के लिए काम करना सिखाया।
कांग्रेस की सरकार आज भी पुरानी वाली राजनीति के ऊसुलों पर चल रही है। छत्तीसगढ़ में भी इन्हें उसूल पर चलते हुए हमारी पार्टी की सरकार ने एक एक पैसा गरीबों की जेब में डाला है।

0   प्रियंका गांधी ने अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार पर कई मुद्दे पर हमले किए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ सरकार की केंद्र सरकार सहायता नहीं करती है। 

0   प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के द्वारा किसानों के हित के किए जा रहे कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां किसानों में खेती किसानी के प्रति रुचि बढ़ रही है।
छत्तीसगढ़ में खेती करने वाले किसान बढ़ रहे हैं। दूसरे राज्यों में किसने की संख्या कम हो रही है। छत्तीसगढ़ में कृषि उत्पादन बढ़ता जा रहा है।

  0   धान खरीदी कौन कर रहा है इस पर भी प्रियंका गांधी ने बोला। उन्होंने कहा कि वे बातें करते हैं कि हम धान की खरीदी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में हम धान खरीद रहे हैं। केंद्र सरकार धान खरीदी होती तो उत्तर प्रदेश में किसान अपना ध्यान 12 सौ,14 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से बेचने क्यों मजबूर हैं। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित के लिए कम कर रही है यहां हमारी सरकार बनने के कुछ घंटे के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया गया। 
 
 0 महंगाई के मध्य प्रदेश प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र  सरकार की नीतियों की वजह से महंगाई पूरी तरह से बढ़ रही है।

0  उन्होंने महिलाओं से राजनीति के को लेकर जागरूक होने अपील की तथा कहा कि आप लोगो को जागरूक होना जरूरी है।जब जागरूक होते हैं तो आपका ध्यान भटकता नही है।हमारी राजनीति के पुराने वसूलों को मत भूलिए।

महिला समृद्धि सम्मेलन, जयंती स्टेडियम भिलाई नगर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।









छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना आरंभ की गई। इसके हितग्राहियों से श्रीमती प्रियंका गांधी ने संवाद किया। 

उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रीपा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली। 

उल्लेखनीय है कि रीपा के माध्यम से उद्यम के नये अवसरों को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अधोसंरचना के साथ उद्योग की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

महिला समृद्धि सम्मेलन, जयंती स्टेडियम भिलाई नगर*

श्रीमती प्रियंका गांधी को अपने पास पाकर महिलाएं खुश और उत्साहित दिख रही हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को श्रीमती गांधी ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। 

इस अवसर पर उत्साही महिलाएं श्रीमती गांधी के साथ सेल्फी ले रही हैं। 

 महिला समृद्धि सम्मेलन में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण बन गया है।
 महिलाएं अपना काम श्रीमती गांधी को दिखा रही हैं। 

वे स्टाल्स का अवलोकन कर रही हैं और एक जगह उन्होंने अमारी फूल के रस के बारे में जानकारी ली। 
महिलाओं ने उन्हें संक्षेप में बताया कि इसका वे किस तरह उपयोग करती हैं।

महिला समृद्धि सम्मेलन

श्रीमती प्रियंका गांधी ने मिलेट्स कैफे की जानकारी समूह की महिलाओं से ली। 

इस अवसर पर समूह की महिलाओं ने बताया कि मिलेट कैफे में तैयार होने वाले तरह-तरह के मिलेट्स निर्मित व्यंजनों की जानकारी दी।

उन्होंने श्रीमती गांधी को बताया कि मिलेट कैफे में कोदो, कुटकी, रागी जैसे वनोपजों से पारंपरिक व्यंजनों के साथ ही तरह तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं।

  • ......


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता